scorecardresearch
 

सीट बंटवारे से नाराज अन्नामलाई नहीं लड़ेंगे चुनाव? आलाकमान को लिखी चिट्ठी, तमिलनाडु में BJP को तगड़ा झटका

तमिलनाडु में चुनाव से बीजेपी में फूट की खबरें हैं. AIADMK के साथ सीट बंटवारे से नाराज राज्य के कद्दावर बीजेपी नेता के अन्नामलाई विधानसभा चुनावों से दूरी बना सकते हैं. अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने दिल्ली में आलाकमान को चिट्ठी लिखी है.

Advertisement
X
अन्नामलाई ने कहा है कि जिन सीटों पर BJP की जीत की संभावना थी वो AIADMK को दे दिए गए हैं. (Photo: ITG)
अन्नामलाई ने कहा है कि जिन सीटों पर BJP की जीत की संभावना थी वो AIADMK को दे दिए गए हैं. (Photo: ITG)

तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. तमिलनाडु बीजेपी के कद्दावर नेता और राज्य के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. सूत्रों के अनुसार तमिलनाडु बीजेपी के नेता के. अन्नामलाई ने चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच सीट-बंटवारे के तौर तरीकों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने दिल्ली में पार्टी आलाकमान को चिट्ठी लिखी है. 

अन्नामलाई कुछ चुनिंदा सीटों को AIADMK को दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है. सूत्रों के अनुसार अन्नामलाई ने दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर गठबंधन समझौते के तहत BJP को मिली सीटों को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं.

बताया जा रहा है कि वह इस बात से नाराज हैं कि AIADMK ने उन सीटों को BJP को नहीं दिया जिन्हें BJP के लिए जीत के लिहाज से आसान माना जा रहा था. इसमें किनाथुकडावु सीट भी शामिल है. सूत्रों ने आगे बताया कि अन्नामलाई ने पार्टी नेतृत्व को सूचित कर दिया है कि वे तमिलनाडु चुनाव नहीं लड़ेंगे. 

यह असंतोष पार्टी कार्यकर्ताओं तक भी पहुंच गया है. BJP कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को किनाथुकडावु में विरोध प्रदर्शन किया और सीटों के बंटवारे की व्यवस्था पर अपना गुस्सा जाहिर किया. आजतक ने पहले भी रिपोर्ट किया था कि AIADMK के साथ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर BJP के अंदर बेचैनी थी.

Advertisement

NDA ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है. कुल 234 सीटों में से AIADMK 169 सीटों पर और BJP 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. गठबंधन के अन्य सहयोगियों को भी सीटें आवंटित की गई हैं, जिसमें PMK को 18 और AMMK को 11 सीटें मिली हैं.

AIADMK नेता के. पलानीस्वामी ने कहा कि गठबंधन के भीतर बातचीत सुचारू रूप से हुई और उन्होंने पुष्टि की कि सीटों की संख्या को आधिकारिक तौर पर अंतिम रूप दे दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि अन्य पार्टियों के साथ चर्चा अभी भी जारी है और उन्हें आवंटित सीटों की घोषणा जल्द ही की जाएगी. 

तमिलानाडु में मतदान 23 अप्रैल को है. वोटों की गिनती 4 मई को होगी. इस बार मुख्य मुकाबला DMK गठबंधन, AIADMK, BJP और अन्य क्षेत्रीय दलों के बीच होने की संभावना है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement