scorecardresearch
 

ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, जानें- खासियत

इतने लोग तो हिंदुस्तान की शादियों में आ जाते हैं, जितने इस देश की जनसंख्या है..

Advertisement
X
Vatican City
Vatican City

यूरोप महाद्वीप में स्थित वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है. सिर्फ 44 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में बसा हुआ एक देश हैं. इस देश की जनसंख्या करीब 1000 है. इसके बावजूद इस देश को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है. इसके अपने सिक्के, अपना डाक विभाग और अपना रेडियो आदि हैं. ईसाई समुदाय के प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक चर्च होने और धर्म गुरु पोप की वजह से यह देश पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है. यहां के गिरजाघर, मकबरे, संग्रहालय इत्यादि आकर्षण का केंद्र हैं.

आइए जानते हैं दुनिया के सबसे छोटे देश से जुड़ी दिलचस्प बातें..

- वेटिकन सिटी इटली देश के 'रोम शहर' के अंदर बसा एक स्वतंत्र देश है.

- यहां की मातृ भाषा लैटिन है.

- वेटिकन सिटी की अपनी करंसी है जो इटली में भी मान्य है.

Advertisement

- भले ही इस देश की जनसंख्या करीब हजार हो, लेकिन इसके पास अपनी सेना भी है.

- विश्व का सबसे छोटा देश होने के बावजूद भी वेटिकन अपने नागरिकों को पासपोर्ट सुविधा मुहैया कराता है.

- वेटिकन की शासन व्यवस्था राजशाही है. पोप यहां का राजा होता है जिसके पास न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका सबकी शक्ति है. पोप पांच साल के लिए वेटिकन का राष्ट्रपति को नियुक्त करता है.

- यहां का राष्ट्रपति आमतौर पर कैथोलिक चर्च का कार्डिनल होता है.

- आपको बता दें, इस देश में रेलवे स्टेशन को 1930 में बनाया गया था. इस स्टेशन का लुफ्त टूरिस्ट ज्यादा उठाते हैं.

Advertisement
Advertisement