scorecardresearch
 
दिसंबर तक तैयार हो जाएगा नई शिक्षा नीति का मसौदा

गणतंत्र दिवस पर शुरू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति तय करने के लिए व्यापक परामर्श प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी हो जाएगी. इसके बाद मसौदे की रिपोर्ट को हर पक्षों और केंद्रीय परामर्श बोर्ड के सामने रखा जाएगा.

Advertisement
X
Smriti Irani

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में राज्य के शिक्षा मंत्रियों और सचिवों के साथ हुई बैठक में अधिकारियों ने बताया कि साल भर चलने वाली विस्तृत कवायद के दौरान ग्रामीण स्तर पर 25 लाख से अधिक परामर्श बैठकें आयोजित होंगी.

स्मृति ईरानी ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement