scorecardresearch
 

AIPMT रिजल्‍ट पर सुप्रीम कोर्ट ने 10 जून तक लगाई रोक

ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) एग्‍जाम के रिजल्‍ट पर सुप्रीम कोर्ट ने 10 जून तक रोक लगा दी है. सीबीएसई 5 जून को नतीजों की घोषणा करने वाली थी.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) एग्‍जाम के रिजल्‍ट पर सुप्रीम कोर्ट ने 10 जून तक रोक लगा दी है. सीबीएसई 5 जून को नतीजों की घोषणा करने वाली थी.
साथ ही कोर्ट ने हरियाणा पुलिस से मामले की स्‍टेट्स रिपोर्ट अगली सुनवाई के दौरान पेश करने का आदेश दिया है.

आपको बता दें कि इसके पहले ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट ( ) में गड़बड़ियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने को नोटिस जारी किया था.

दरअसल सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका में एआईपीएमटी एग्जाम दोबारा कराए जाने की मांग की गई थी.

उल्‍लेखनीय है कि (एआईपीएमटी) एग्जाम 3 मई को देश भर में आयोजित किया गया था. ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (AIPMT) की 'आंसर-की' 3 मई को लीक हो गईं थी. एग्जाम से आधा घंटे पहले 90 'आंसर-की' कैंडिडेट्स के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए आने लगीं थीं. इस मामले में पुलिस ने रोहतक से 4 आरोपियों को गिरप्तार किया था.

मामले में हुई जांच में यह बात सामने आई है कि 'आंसर की' लीक करने वाले आरोपी गैंग का जाल बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी फैला था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement