scorecardresearch
 

NCERT: कक्षा 12 की किताबों में गुजरात दंगों से हटेगा 'एंटी-मुस्लिम'

जल्‍द ही एनसीईआरटी कक्षा 12 की किताबों में बड़ा बदलाव करने जा रही है. कया होगा ये, आप भी जानिए...

Advertisement
X
इस किताब में होगा बदलाव
इस किताब में होगा बदलाव

साल 2002 में हुए गुजरात दंगों को अब NCERT की किताबों में 'एंटी मुस्लिम' नहीं कहा जाएगा. इसे 'गुजरात दंगों' के नाम से पढ़ाया जाएगा. NCERT ने कक्षा 12वीं की किताबों में ये बदलाव करने की तैयारी कर ली है.


किसने लिया फैसला
ये फैसला कोर्स रिव्‍यू कमेटी की बैठक में लिया गया. ये बैठक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE और नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी NCERT ने ली थी.

कहां होगा बदलाव
ये बदलाव कक्षा 12 की किताबों में किया जाएगा. इस किताब को साल 2007 में यूपीए की सरकार के समय छापा गया था. खबरों के मुताबिक, इस साल के अंत तक किताबों के रि‍प्रिंट होने के बाद ये बदलाव दिखाई देने लगेगा.

बता दें कि कक्षा 12 की पॉलिटिकल साइंस की टेक्‍स्‍टबुक Politics in India since Independence के पेज 187 पर Anti-Muslim riots in Gujarat नाम से ये विषय पढ़ाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, अभी केवल टाइटल चेंज करने पर सहमति जताई गई है.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement