के कई कोर्सेज में दाखिला देने के लिए आईआईटी (IIT) और एनआईटी (NIT) इस बार संयुक्त रूप से एडमिशन प्रोसेस चलाएंगी.
देश भर के करीब 80 आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी इंस्टीट्यूट्स स्टूडेंट्स को एडमिशन देने के लिए ज्वाइंट सीट आवंटन प्रक्रिया चलाएंगे. इन इंस्टीट्यूट्स में कुल सीटों की संख्या 32000 है. शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में सीटों के आवंटन के लिए एक ज्वाइंट एलोकेशन अथॉरिटी बनाई है. यह अथॉरिटी कॉमन एडमिशन प्रोसेस की निगरानी करेगी.
इससे पहले सभी इंस्टीट्यूट्स अलग-अलग प्रोसेस चलाते थे, जिससे कई बार कुछ सीटें खाली ही रह जाती थी. ज्वाइंट प्रक्रिया से सीटों के खाली रहने की संभावना कम होगी और एडमिशन प्रोसेस भी तेजी से होगा. नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (NIC) की साइट पर ज्वाइंट सीट आवंटन की पूरी प्रक्रिया चलेगी.