scorecardresearch
 

जर्मनी में चर्च के भीतर खुली ऐसी मस्जिद, जहां नकाब-बुरका है बैन

जर्मनी में दुनिया की पहली ऐसी मस्जिद खुली है, जहां नकाब-बुरका बैन है. जानिए इसके बारे में...

Advertisement
X
जर्मनी की नई मस्जिद
जर्मनी की नई मस्जिद

जर्मनी में इब्‍न रुश्‍द-गोएथे नाम से नई मस्जिद खुली है. ये मस्जिद इस्‍लाम स्‍कॉलर इब्‍न रुश्‍द और जर्मन ऑथर जोहान वोल्‍फगैंग के नाम पर आधारित है. इस मस्जिद की खास बा तये है कि यहां ऐसी महिलाओं के आने की मनाही है जिन्‍होंने अपने चेहरे को ढका हुआ है.


खास बात ये है कि इस मस्जिद को सेंट जोहांस प्रोटेसटेंच चर्च के भीतर बनाया गया है. यहां गे पुरुष, महिलाएं, समलैंगिक भी आकर इबादत कर सकते हैं.

जर्मनी में उदारवादी मुस्लिमों के लिए यह अपनी तरह की पहली मस्जिद मानी जा रही है. यहां महिलाएं इमामों की तरह खुत्बा या उपदेश दे सकेंगी और अजान दे सकेंगी.

Advertisement
Advertisement