GATE (ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग) 2016 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से शुरू हो रही है. यह परीक्षा अगले साल जनवरी या फरवरी महीने में आयोजित होगी. इस बार टेस्ट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं.
यह टेस्ट IISC इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलुरू की ओर से कराई जा रही है. इस टेस्ट के माध्यम से आईआईएस बंगलुरू सहित सात आईआईटी कैंपस (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, आईआईटी मुंबई, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी मद्रास और आईआईटी रुड़की) में एडमिशन मिलेगा.
इस बार के लिए वर्चुअल कैलकुलेटर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स गेट की आंसर-की चैलेंज कर सकते हैं, जिसके लिए स्टूडेंट्स को फीस देनी होगी. इस फीस को आईआईएस बंगलुरू की ओर से तय किया गया है.
पहले के जहां 22 पेपर होते थे वहीं इस बार 23 पेपर होंगे. इसमें पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की एक नई स्ट्रीम जोड़ी गई है. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर 2015 है.