scorecardresearch
 

महिलाओं की बेस्ट फिगर बताने वाली किताब के पब्ल‍िशर के ख‍िलाफ FIR

सीबीएसई ने विवादित फिजिकल एजुकेशन के प्रकाशक पर एफआईआर दर्ज करा दी है. जानिये क्या है पूरी खबर...

Advertisement
X
FIR CBSE physical education book
FIR CBSE physical education book

कक्षा 12वीं के फिजिकल एजुकेशन की किताब में 36-24-36 को महिलाओं का बेस्ट फिगर बताया गया. किताब के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने प्रकाशक के खिलाफ अंडर सेक्शन 6 के तहत एफआईआर दर्ज करा दी है.

इस किताब की खबरों में आने के बाद सीबीएसई ने बयान जारी करते हुए कहा कि सीबीएसई ने प्राइवेड पब्ल‍िशर द्वारा प्रकाशित इस तरह की किसी भी किताब को रिकमेंड नहीं किया है. एफिलिएशन बाई लॉ के Rule 15.1(d) के तहत यह स्पष्ट किया गया है कि स्कूल उसी सलेबस को फॉलो करेंगे जो एनसीईआरटी या सीबीएसई द्वारा निर्धारित की गई है और NCERT या CBSE द्वारा प्रकाशित की गई हैं.

बता दें कि विवादित फिजिकल एजुकेशन की किताब में मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड में हिस्सा लेने वाली लड़कियों का वाइटल स्टैट यानी कि फि‍गर को सबसे अच्छा बताया गया है और महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही गई है. साथ ही, किताब में यह भी कहा गया है कि ऐसा फिगर आसानी से नहीं मिलता, इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है और इसलिए कसरत करनी चाहिए.

Advertisement

विवादित फिजिकल एजुकेशन की किताब का रिव्यू करने के बाद बोर्ड ने कहा कि इस किताब की जानकारियां अप्रासंगिक हैं और इसे सलेबस में नहीं रखा गया है, जैसा कि लेखक दावा कर रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement