scorecardresearch
 

इंजीनियरिंग के लिए भी होगा सिंगल एंट्रेंस?

सिंगल एंट्रेंस के स्कोर को विभिन्न सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों से साझा किया जाएगा. फिलहाल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) का आयोजन करता है.

Advertisement
X
एआईसीटीई की बैठक में होगी चर्चा
एआईसीटीई की बैठक में होगी चर्चा

मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली एकल प्रवेश परीक्षा एनईईटी की तर्ज पर इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी नामांकन के लिए सिंगल एंट्रेंस आयोजित हो सकता है. इस महीने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई) की बैठक में इस पर चर्चा की जा सकती है. सूत्रों ने बताया कि इस मुद्दे पर मंत्रालय में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के स्तर पर चर्चा की गई है.

सूत्र के मुताबिक, मंत्रालय एनईईटी की तर्ज पर इंजीनियरिंग कॉलेजों में एकल प्रवेश परीक्षा कराए जाने के पक्ष में है क्योंकि इससे पारदर्शिता और गुणवत्ता जैसी कई चिंताओं का समाधान हो सकता है.

साझा प्रवेश परीक्षा के स्कोर को विभिन्न सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों से साझा किया जाएगा. वर्तमान में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) का आयोजन करता है जिसके आधार पर के लिए छात्रों का चयन किया जाता है.

Advertisement
Advertisement