scorecardresearch
 

Bihar Board Class 12 Exam 2018 रजिस्ट्रेशन शुरू, biharboard.ac.in से डाउनलोड करें फॉर्म

Bihar School Education Board (BSEB) ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं 2018 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रकिया शुरू कर दिया है. पढ़ें क्या है पूरी खबर...

Advertisement
X
बिहार बोर्ड परीक्षा
बिहार बोर्ड परीक्षा

Bihar School Education Board (BSEB) ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं 2018 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रकिया शुरू कर दिया है.

साल 2018 में 12वीं की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार तीनों स्ट्रीम्स और वोकेशनल कोर्सेज के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी किए गए हैं. अनुमान के अनुसार इस साल 12,56,507 छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे.

बिहार BSEB ने 28 मार्च को साल 2018 में होने वाली क्लास 10वीं और 12वीं परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया था.

बिहार बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार मैट्रिक परीक्षाएं फरवरी 21 से 28 फरवरी और 12वीं परीक्षाएं 7 फरवरी से 19 फरवरी 2018 तक आयोजित की जाएंगी.

बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा का कैलेंडर जल्दी जारी किया गया है ताकि छात्रों के पास छात्रों के पास तैयारी का पर्याप्त समय हो.

Advertisement

ऐसे डाउनलोड करें रजिस्ट्रेशन फॉर्म

- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

-लिंक पर क्ल‍िक करें.

-एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें.

-सभी जरूरी डिटेल्स भरें.

 

Advertisement
Advertisement