scorecardresearch
 

AIIMS Result 2017: टॉप 10 में 5 दोस्‍त, कायम की दोस्‍ती की मिसाल

एम्‍स एंट्रेंस एग्‍जाम का रिजल्‍ट उन पांच दोस्‍तों के लिए खास रहा जिन्‍होंने साथ मिलकर तैयारी की थी.

Advertisement
X
एम्‍स एंट्रेंस एग्‍जाम के टॉप 10
एम्‍स एंट्रेंस एग्‍जाम के टॉप 10

पांच दोस्‍त, जो साथ खाते-रहते-सोते थे, जिन्‍होंने साथ पढ़ाई की, मस्‍ती भी...सभी ने एम्‍स मेडिकल एंट्रेंस एग्‍जाम में इतिहास रच दिया है.

ये सभी दो साल से कोटा में रहकर एंट्रेंस एग्‍जाम की तैयार कर रहे थे. अब ये इसलिए खुश हैं क्‍योंकि अगले पांच साल तक साथ रहकर ही पढ़ाई करनी है.


अब हर जगह इन्‍हीं दोस्‍तों की चर्चा है. ये दोस्‍त हैं- निशिता पुरोहित (पहला रैंक), हर्ष अग्रवाल (पांचवां रैंक), ऋषव राज (छठा रैंक), हर्षित आंनद (सातवां रैंक) और अभिेषेक डोगरा (नौंवा

सब अलग राज्‍यों से हैं
खास बात ये है कि ये सभी स्‍टूडेंट्स अलग राज्‍यों से हैं. ये सभी दो साल पहले तब मिले जब कोटा आए थे. निशिता गुजरात से है, हर्ष और हर्षित पश्चिम बंगाल से हैं, ऋषव बिहार से है और अभिषेक महाराष्‍ट्र से है.

Advertisement

जब आया रिजल्‍ट
जब रिजल्‍ट घोषित किया गया तो सभी दोस्‍तों की खुशी का ठिकाना नहीं था. सभी एक-दूसरे को ही शुक्रिया कह रहे थे.

Advertisement
Advertisement