scorecardresearch
 

UP Board 10th 12th Result 2026: रोल नंबर से ऐसे चेक करें र‍िजल्ट, यहां है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

UP Board 10th 12th Result: यूपी बोर्ड के 52 लाख छात्रों का इंतजार आज शाम 4 बजे खत्म होगा. रिजल्ट आते ही यूपी बोर्ड की आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर ट्रैफिक होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में भारी ट्रैफिक से बचने के लिए इन 3 आसान तरीकों को अभी नोट कर लें.

Advertisement
X
UP Board Classes 10 and 12 result today
UP Board Classes 10 and 12 result today

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) आज शाम 4:00 बजे हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के नतीजे घोषित करने जा रहा है. र‍िजल्ट के समय अक्सर वेबसाइट्स पर लोड बढ़ जाता है और पेज नहीं खुलते. ऐसे में जान‍िए कि आप बिना किसी परेशानी के रोल नंबर का इस्तेमाल कर अपना र‍िजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं.

तरीका 1: आधिकारिक वेबसाइट से
सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर 'High School' या 'Intermediate' र‍िजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें.
12वीं के छात्रों को स्कूल कोड भी डालना होगा (जो एडमिट कार्ड पर लिखा है).
कैप्चा कोड भरकर 'Submit' या 'View Result' पर क्लिक करें.
आपका र‍िजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे 'Save as PDF' कर लें.

तरीका 2: एसएमएस (SMS) के जरिए (बिना इंटरनेट)
अगर वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं:

10वीं के लिए: टाइप करें UP10
12वीं के लिए: टाइप करें UP12
इसे 56263 पर भेज दें. आपका विषयवार र‍िजल्ट मैसेज के रूप में प्राप्त हो जाएगा.

तरीका 3: डिजिलॉकर (DigiLocker) का इस्तेमाल
results.digilocker.gov.in पर जाएं.
अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर (2026) चुनें.
यहां से आप अपनी ऑरिजिनल डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement

महत्वपूर्ण सलाह: छात्र अपना एडमिट कार्ड अभी से निकाल कर रख लें. र‍िजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड की सबसे ज्यादा जरूरत होगी. पास होने के लिए हर विषय में 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement