scorecardresearch
 

Rajasthan BSTC Result 2021: प्री डीएलएड का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2021: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट predeled.com पर जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार राजस्थान प्री डीएलएड की परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना एग्‍जाम रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement
X
Rajasthan Pre DElEd Result 2021 Declared:
Rajasthan Pre DElEd Result 2021 Declared:
स्टोरी हाइलाइट्स
  • 31 अगस्त को आयोजित हुई थी परीक्षा
  • परीक्षा में शामिल हुए थे 433460 छात्र

Rajasthan Pre DElEd Result 2021 Declared: राजस्‍थान शिक्षा विभाग ने प्री डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (Rajasthan BSTC Result 2021) के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए है. जो उम्मीदवार Pre D.El.Ed एग्जाम में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर अपना रिजल्‍ट डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि राज्य शिक्षा विभाग ने पहले ही ट्वीट के माध्यम से 27 सितंबर को परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी थी.

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

> सबसे पहले राजस्थान Pre D.El.Ed की पर जाएं.
> होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
> लॉगिन पेज पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर सब्मिट करें.
> आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.

बता दें कि राजस्थान पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर की ओर से 31 अगस्त को प्री डीएलएड 2021 परीक्षा का आयोजन किया गया था.  प्रदेश में 33 जिलों में 2597 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इस दौरान परीक्षा में 433460 अभ्यर्थी सम्मलित हुए थे.  प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए ये परीक्षा जरूरी होती है.

आपको बता दें BSTC परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है. 350 कॉलेज राजस्थान बीएसटीसी स्कोर के आधार पर सीटों का आवंटन करते हैं. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जून और जुलाई में ही आयोजित की गई थी.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement