scorecardresearch
 

ICSE Result 2022: cisce.org पर ऑनलाइन आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट चेक करने का तरीका यहां देखें

cisce.org, ICSE Result 2022: लगभग 1 लाख से ज्यादा छात्रों को अपने आईसीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपने आईसीएसई रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

Advertisement
X
ICSE Result 2022
ICSE Result 2022
स्टोरी हाइलाइट्स
  • cisce.org पर जारी होंगे ICSE रिजल्ट
  • अप्रैल-मई में हुई थी टर्म 2 बोर्ड परीक्षा

CISCE ICSE Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. इस साल लगभग 1 लाख से ज्यादा छात्रों ने सीआईएससीई बोर्ड से आईसीएसई की परीक्षा दी थी, जिन्हें लंबे समय से अपने रिजल्ट (ICSE Result 2022) का इंतजार है. जो स्टूडेंट्स इस बार आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे, वे जल्द ही सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

ICSE Result 2022 Date: आज जारी हो सकता है रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CISCE आज यानी 15 जुलाई को अपनी वेबसाइट पर आईसीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है जबकि आईएससी बोर्ड रिजल्ट (ISC Result 2022) अगले सप्ताह तक जारी होने की बात कही जा रही है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक अपनी ओर से रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स पर भी नजर बनाए रखें. रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.

How to check ICSE Result 2022: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, 'ICSE Result 2022' लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज  करें.
स्टेप 4: आपका Class 10th ICSE Result 2022 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें.

Advertisement

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

results.cisce.org
results.nic.in. 

बता दें कि ICSE (कक्षा 10) की सेकेंड सेमेस्टर की बोर्ड परीक्षाएं CISCE द्वारा 25 अप्रैल से 20 मई, 2022 तक आयोजित की गईं थी. वहीं पहले सेमेस्टर के रिजल्ट पहले ही स्कूलों भेजे जा चुके हैं. बोर्ड, रिजल्ट के बाद, कक्षा 10वीं की टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा. 

 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement