देशभर में लाखों छात्रों की धड़कने तेज हो गई हैं. CBSE का किसी भी वक्त 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर सकता है. पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट 12 या 13 मई तक जारी कर दिया जाता है. ऐसे में डिजिलॉकर पर भी इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. डिजिलॉकर ने भी अपने पोर्ट्ल पर Coming Soon का बोर्ड लटका दिया है. हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन ट्रेंड की माने तो छात्र अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें, क्योंकि उसमें दिए गए एग्जाम रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और डेट ऑफ बर्थ की मदद से ही आप अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर पाएंगे.
दो सालों से इस टाइम ही जारी हो रहा रिजल्ट
पिछले दो सालों से बोर्ड 12-13 मई या इस समय के आस-पास ही रिजल्ट जारी करता है. वहीं, उम्मीद की जा रही है कि 12 से 17 मई के बीच छात्रों को उनका रिजल्ट देखने को मिल सकता है.
पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है. अगर कोई छात्र किसी एक विषय में मिनिमम मार्क्स नहीं ला पाता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा. हालांकि, इसके बाद भी उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. रिजल्ट जारी होने के बाद से बोर्ड की ओर से कम्पार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in
ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
यहां CBSE 12th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें और आप रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा.
नहीं जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
CBSE की ओर से इस साल भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. बोर्ड सिर्फ रीजन वाइज रिजल्ट जारी करता है और ये नहीं बताता है कि किन छात्रों ने टॉप किया है.