scorecardresearch
 
Advertisement

CBSE 10th, 12th Result 2026 Live: खत्म होने वाला है इंतजार! सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द, यहां देखें Direct Link

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 11 अप्रैल 2026, 5:19 PM IST

CBSE Class 10th, 12th Board Results 2026 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा करने वाला है. देशभर के करीब 35 लाख से अधिक छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर स्कोरकार्ड अपलोड करेगा. ताजा अपडेट्स के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है. रिजल्ट की सटीक तारीख, डिजीलॉकर एक्सेस और मार्कशीट डाउनलोड करने के स्टेप्स की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें.

Image shown a building Image shown a building

CBSE Board Result 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट की तारीख और समय (Date and Time) का आधिकारिक नोटिस जारी कर सकता है. इस साल परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं, और अब बोर्ड परिणाम जारी करने की अंतिम प्रक्रिया में है. सीबीएसई आमतौर पर बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक रिजल्ट घोषित करने के लिए जाना जाता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड और रोल नंबर तैयार रखें.

CBSE Board 10th 12th Result: रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र न केवल आधिकारिक वेबसाइट, बल्कि उमंग ऐप (UMANG App), डिजीलॉकर (DigiLocker) और SMS के जरिए भी अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. पिछले साल की तरह इस बार भी बोर्ड मेरिट लिस्ट और 'फर्स्ट-सेकंड' डिवीजन जैसी घोषणाएं नहीं करेगा ताकि छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोका जा सके. हालांकि, बोर्ड टॉप 0.1% छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान करेगा. छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. तकनीकी गड़बड़ी से बचने के लिए सीबीएसई ने इस बार क्लाउड-बेस्ड सर्वर का इस्तेमाल किया है ताकि लाखों छात्र एक साथ बिना किसी बाधा के रिजल्ट देख सकें.
 

5:19 PM (एक महीने पहले)

25 लाख छात्र कर रहे हैं इंतजार 

Posted by :- Nivedita

सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में करीब 25 लाख छात्र शामिल हुए थे. बोर्ड लगभग सभी कॉपियों की जांच पूरी कर चुका है और जल्द ही रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान कर सकता है.  छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दे केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ध्यान दें.

2:14 PM (एक महीने पहले)

बोर्ड में इस तरह हो रही कॉपियों की चेकिंग 

Posted by :- Nivedita

बोर्ड अब अपने एग्जाम कॉपी चेक करने के तरीके को भी बदल रहा है. कॉपी चेक करने के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है. बोर्ड ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम की शुरुआत की है, जिसमें अब कॉपियों को स्कैन करके कंप्यूटर स्क्रीन पर चेक किया जाएगा. 

12:19 PM (एक महीने पहले)

यहां पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

कई बार रिजल्ट जारी होते ही बड़ी संख्या में छात्र वेबसाइट पर जाते जिसके कारण साइट स्लो हो जाती है. ऐसे में छात्र इन साइट पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in 
 

11:43 AM (एक महीने पहले)

कब होगी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा? 

Posted by :- Nivedita

बोर्ड जल्द ही 10वीं कक्षा की परीक्षा का ऐलान रिजल्ट जारी होने के बाद किया जाएगा. हालांकि, यह परीक्षा जुलाई या अगस्त में कराई जाती है. ये परीक्षा उन छात्रों के लिए बेहद जरूरी है जो, बोर्ड परीक्षा में दो बार पास नहीं हो पाए. 

Advertisement
11:12 AM (एक महीने पहले)

इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा 

Posted by :- Nivedita

इस साल करीब 43 लाख छात्र CBSE बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें लगभग 25 लाख छात्र 10वीं के हैं, जबकि करीब 18.5 लाख छात्र 12वीं के हैं. 10वीं की परीक्षाएं देशभर में 8,074 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं.
 

10:48 AM (एक महीने पहले)

CBSE Board Class 10th Result: कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त

Posted by :- Nivedita

सीबीएसई 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है. अब अंकों को सर्वर पर अपलोड करने का डेटा वेरिफिकेशन चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट 12वीं के साथ या उसके एक दिन पहले-पीछे जारी किया जा सकता है.
 

5:39 PM (एक महीने पहले)

यूनिवर्सिटी एडमिशन को देखते हुए जल्दी रिजल्ट की तैयारी

Posted by :- Mansi Mishra

सूत्रों के अनुसार बोर्ड कोशिश कर रहा है कि रिजल्ट समय से घोषित हो ताकि CUET और विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित न हो. शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर रिजल्ट जारी होने से छात्रों की काउंसलिंग और करियर प्लानिंग आसान हो जाएगी.

4:36 PM (एक महीने पहले)

रिजल्ट आने के बाद री-इवैल्यूएशन विंडो खुलेगी

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन की सुविधा देगा. जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे निर्धारित फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे. पिछले वर्षों की तरह इस बार भी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी.

3:29 PM (एक महीने पहले)

स्कूलों को रिजल्ट एक्सेस के लिए अलग लॉगिन

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE ने स्कूल प्रशासन के लिए अलग रिजल्ट लॉगिन सिस्टम तैयार किया है. स्कूल अपने छात्रों का पूरा रिजल्ट डेटा एक साथ डाउनलोड कर सकेंगे. इससे स्कूल स्तर पर रिजल्ट एनालिसिस और आगे की शैक्षणिक योजना बनाने में आसानी होगी.
 

Advertisement
3:00 PM (एक महीने पहले)

मार्क्स मॉडरेशन नीति इस साल भी लागू

Posted by :- Mansi Mishra

बोर्ड सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट तैयार करते समय मार्क्स मॉडरेशन पॉलिसी लागू रहेगी. इसका उद्देश्य अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के मूल्यांकन अंतर को संतुलित करना है. इससे छात्रों को निष्पक्ष परिणाम मिलने में मदद मिलती है और कठिन पेपर का असर कम किया जाता है.
 

2:03 PM (एक महीने पहले)

रिजल्ट डेट को लेकर फेक नोटिस से सावधान रहने की अपील

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE ने छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी नोटिस से सावधान रहने को कहा है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट डेट केवल आधिकारिक वेबसाइट और verified सोशल हैंडल पर ही जारी होगी. छात्रों को किसी अनऑफिशियल लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई है.
 

12:56 PM (एक महीने पहले)

Class 12 रिजल्ट पहले आने की संभावना

Posted by :- Mansi Mishra

पिछले ट्रेंड के आधार पर माना जा रहा है कि CBSE पहले कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. इसके बाद 10वीं के नतीजे घोषित होंगे. बोर्ड आमतौर पर उच्च शिक्षा प्रवेश प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए 12वीं का रिजल्ट पहले जारी करता है ताकि कॉलेज एडमिशन समय पर शुरू हो सकें.
 

12:17 PM (एक महीने पहले)

CBSE Board 10th 12th Result 2026: हेल्पलाइन नंबर जारी

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट के बाद छात्रों के तनाव को कम करने के लिए सीबीएसई एक 'काउंसलिंग हेल्पलाइन' नंबर भी जारी करेगा. यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर उलझन है या भविष्य के करियर को लेकर चिंता है, तो वे बोर्ड के विशेषज्ञों से बात कर सकेंगे.

11:44 AM (एक महीने पहले)

CBSE Board Class 12th Result: माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी मिलेगा

Posted by :- Mansi Mishra

सीबीएसई 12वीं पास करने वाले छात्रों को कॉलेज एडमिशन के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जरूरत होती है. बोर्ड इस साल रिजल्ट के साथ ही डिजिटल माइग्रेशन सर्टिफिकेट डिजीलॉकर पर अपलोड कर देगा, जिसे छात्र कहीं भी ऑनलाइन इस्तेमाल कर सकते हैं.
 

Advertisement
11:18 AM (एक महीने पहले)

CBSE Board Result Live: उमंग (UMANG) ऐप पर भी सुविधा

Posted by :- Mansi Mishra

सरकारी उमंग ऐप के माध्यम से भी सीबीएसई रिजल्ट एक्सेस किया जा सकता है. छात्रों को ऐप डाउनलोड करके 'CBSE' सेक्शन में जाना होगा और अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. यह तरीका हैवी ट्रैफिक के दौरान काफी कारगर साबित होता है.

11:00 AM (एक महीने पहले)

CBSE Board Result: इस बार नहीं मिलेगी टॉपर्स लिस्ट

Posted by :- Mansi Mishra

मानसिक स्वास्थ्य और छात्रों पर दबाव को कम करने के लिए सीबीएसई इस साल भी आधिकारिक टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा. हालांकि, छात्रों को उनके विषयों के अनुसार ग्रेड (A1 से E) प्रदान किए जाएंगे. मेरिट सर्टिफिकेट केवल विषयवार सर्वोच्च अंक पाने वालों को मिलेगा.

10:53 AM (एक महीने पहले)

CBSE Board 10th 12th Result 2026: सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका

Posted by :- Mansi Mishra

जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उनके लिए बोर्ड 'पूरक परीक्षा' (Supplementary Exam) आयोजित करेगा. यह परीक्षाएं रिजल्ट घोषित होने के लगभग एक महीने बाद होंगी, जिससे छात्रों का साल बर्बाद होने से बच जाएगा.
 

10:51 AM (एक महीने पहले)

CBSE Board Class 12th Result: उच्च शिक्षा के लिए प्रोविजनल मार्कशीट

Posted by :- Mansi Mishra

12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है कि ऑनलाइन रिजल्ट के तुरंत बाद उन्हें 'प्रोविजनल मार्कशीट' दी जाएगी. यह मार्कशीट सीयूईटी (CUET) और अन्य विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए प्रारंभिक तौर पर मान्य होगी. ओरिजिनल मार्कशीट कुछ सप्ताह बाद स्कूलों को भेजी जाएगी.

10:51 AM (एक महीने पहले)

CBSE Board Class 10th Result: कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त

Posted by :- Mansi Mishra

सीबीएसई 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है. अब अंकों को सर्वर पर अपलोड करने का डेटा वेरिफिकेशन चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट 12वीं के साथ या उसके एक दिन पहले-पीछे जारी किया जा सकता है.
 

Advertisement
10:50 AM (एक महीने पहले)

CBSE Board Result 2026: डिजीलॉकर पर 'Security Pin' जरूरी

Posted by :- Mansi Mishra

सीबीएसई ने स्कूलों को छात्रों के डिजीलॉकर खाते के लिए 6 अंकों का 'सिक्योरिटी पिन' जारी करने का निर्देश दिया है. छात्र अपने स्कूल से यह पिन प्राप्त कर लें ताकि रिजल्ट घोषित होते ही वे अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट तुरंत डाउनलोड कर सकें.
 

10:49 AM (एक महीने पहले)

CBSE Board Result Live: आधिकारिक पोर्टल हुआ अपडेट

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE की टेक्निकल टीम ने आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल results.cbse.nic.in को अपडेट करना शुरू कर दिया है. पोर्टल पर 2026 के रिजल्ट के लिए नया लिंक जल्द ही 'Active' मोड में दिखाई देगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें और केवल आधिकारिक लिंक पर ही भरोसा करें.

Advertisement
Advertisement