
CBSE 10th Result 2026 Today: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर सकता है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक समय को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों और डिजिलॉकर की हालिया सक्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि रिजल्ट आज दोपहर तक लाइव हो सकता है. इस साल 10वीं की परीक्षा में लगभग 26 लाख छात्र शामिल हुए थे.
डिजीटली तैयार है सीबीएसई!
CBSE Class 10th Result 2026: इस बार बोर्ड ने नतीजों को लेकर काफी गोपनीयता बरती है, लेकिन उमंग ऐप (UMANG) और डिजिलॉकर ने छात्रों को पहले ही अपने अकाउंट्स एक्टिवेट करने की सलाह दी है. डिजिलॉकर ने सोशल मीडिया पर 'Class X Results Coming Soon' का संदेश जारी किया है, जो आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के चंद घंटों पहले ही आता है.

CBSE 10th Result Live: कहां और कैसे देखें रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.
cbseresults.nic.in
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
DigiLocker
BIEAP results की तरह ही सीबीएसई की वेबसाइट पर भी हैवी ट्रैफिक होने की संभावना है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे डिजिलॉकर और उमंग ऐप का विकल्प भी तैयार रखें.
इस बार क्या है खास?
CBSE 10th Board Result 2026: इस साल सीबीएसई दो फेज में परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था लागू कर चुका है. आज जारी होने वाले नतीजे फेज-1 के होंगे. इसके अलावा, बोर्ड इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा ताकि छात्रों के बीच गैर-जरूरी कॉम्पिटिशन और तनाव को कम किया जा सके. पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है.