प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता पहुंचे, जहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया. इंडोनेशियाई वायुसेना के फाइटर जेट्स ने पीएम के विमान को एस्कॉर्ट किया. दोनों देशों के बीच अहम वार्ता भी होगी. दोनों देश समुद्री सुरक्षा, मुक्त एवं खुले इंडो-पैसिफिक और बहुपक्षीय सहयोग जैसे विषयों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं.