scorecardresearch
 

AIIMS MBBS Entrance 2017 result: आज होगा घोषित, www.aiimsexams.org पर देखें

AIIMS MBBS Entrance एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS के मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए एम्‍स MBBS कोर्स 2017 का परिणाम आज यानी 14 जून को जारी किया जाएगा.

Advertisement
X
AIIMS
AIIMS

AIIMS MBBS Entrance एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS के मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए एम्‍स MBBS कोर्स 2017 का परिणाम आज यानी 14 जून को जारी किया जाएगा.


इस परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था वे अपना परिणाम की ऑफिश‍ियल बेवसाइट aiimsexams.org पर जाकर देख सकते हैं. एंट्रेस एग्‍जामिनेशन फॉर एमबीबीएस कोर्स 2017 का आयोजन दिल्‍ली, पटना, भोपाल, भुवनेश्‍वर, रिषिकेश और रायपुर के मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए किया गया था.

ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- की ऑफिश‍ि‍यल वेबसाइट aiimsexams.org पर लॉग इन करें.
- यहां रिजल्ट टैग पर क्ल‍िक करें, संबंध‍ित लिंक पर क्ल‍िक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करें.
- आपका रिजल्ट आपके सामने होगा. उसका प्रिंट भी ले लें.


जानिये क्या है परीक्षा का पैटर्न
- एमबीबीएस एग्‍जाम में हर सही जवाब के लिए 1 नंबर मिलते हैं, जबकि तीन गलत जवाब पर एक नंबर माइनस कर दिया जाता है.
- जनरल कैंडिडेट के लिए मिनिमम कट ऑफ 50 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 45 और एससी, एसटी के लिए 40 फीसदी है.

Advertisement

महत्वपूर्ण तिथियां कुछ इस तरह से

1st Counseling: 3, 4,5 और 6 जुलाई, 2017.

2nd Counseling: 3 अगस्‍त, 2017

3rd Counseling: 5 सितम्बर, 2017

Open Counseling (अगर जरूरत हुई तो): 26 सितंबर, 2017 (

बता दें कि एमबीबीएस 2017-18 बैच की क्‍लासेज 1 अगस्‍त से शुरू होंगी.


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement