scorecardresearch
 

Delivery Partner Job Rules: इन गलतियों पर चली जाती है डिलीवरी पार्टनर की नौकरी, ज़रूर जान लें नियम और शर्तें!

जेप्टो, रैपिडो और स्नैबिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काम शुरू करने से पहले वर्कर्स के लिए 5 जरूरी नियम समझना जरूरी है. इन नियमों में धोखाधड़ी, कागजात, सुरक्षा, व्यवहार और निजी जानकारी से जुड़ी शर्तें शामिल हैं, जिनकी अनदेखी पर आईडी ब्लॉक, बैन या कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

Advertisement
X
गिग वर्कर्स के लिए प्लेटफॉर्म ने अलग-अलग नियम बनाए हैं.
गिग वर्कर्स के लिए प्लेटफॉर्म ने अलग-अलग नियम बनाए हैं.

आज के दौर में क्विक-डिलीवरी, राइड-शेयरिंग और हाउसकीपिंग प्लेटफॉर्म्स, जैसे जेप्टो, रैपिडो और स्नैबिट ने लाखों युवाओं और महिलाओं को घर बैठे या पार्ट-टाइम काम करके अच्छी कमाई का जरिया दिया है. लेकिन इनका इस्तेमाल करते हुए कई नियमों और शर्तों को भी मानना पड़ता है, वरना आपसे हुई एक भूल से आपकी नौकरी भी जा सकती है और बैन भी लग जाएगा.

नियमों की जानकारी न होने पर आईडी ब्लॉक हो सकती है या कानूनी झंझटों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में हर प्लेटफॉर्म वर्कर के लिए 5 मुख्य नियम समझना बेहद जरूरी है.

1. जानबूझकर डिलीवरी लेट करना

पहला नियम धोखाधड़ी और सिस्टम से छेड़छाड़ से जुड़ा है. प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी तरह की धोखाधड़ी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाती. ऐप में जीपीएस सेटिंग्स में हेरफेर करना, फर्जी ऑर्डर या राइड बुक करना, या जानबूझकर दूरी और समय बढ़ाना सख्त मना है. कस्टमर को उकसाकर राइड या ऑर्डर कैंसिल करवाना, सामान पिक करके डिलीवरी पूरी न करना, या झूठी शिकायत दर्ज करना भी नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है. ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है और अकाउंट सस्पेंड किया जा सकता है.

2. बिना हेल्मेट बाइक चलाना

Advertisement

दूसरा नियम फिटनेस, बीमा और वैध कागजात से जुड़ा है. अगर कोई वर्कर राइड्स या डिलीवरी में वाहन का इस्तेमाल कर रहा है, तो उसके पास वाहन का वैध फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस और प्रदूषण सर्टिफिकेट, यानी पीयूसी, होना अनिवार्य है. इसके अलावा, वर्कर्स को अपनी सुरक्षा के लिए पर्सनल एक्सीडेंटल और हेल्थ इंश्योरेंस कवर भी अपनी ओर से सुनिश्चित करना होता है.

ये भी पढ़ें: 25 घंटे की ट्रेनिंग फिर तगड़ी कमाई! घरेलू महिलाओं के लिए ये है मौका

3. नशे में वाहन चलाना

तीसरा नियम सुरक्षा से जुड़ा है और शराब या नशीले पदार्थों पर जीरो टॉलरेंस रखता है. शराब, तंबाकू या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करके काम करना सख्त मना है. ऐसा पाए जाने पर तुरंत नौकरी से निकाला जा सकता है और पुलिस रिपोर्ट भी हो सकती है. ड्राइविंग के दौरान हेलमेट पहनना, स्पीड लिमिट का पालन करना और ट्रैफिक सिग्नल न तोड़ना अनिवार्य है. बाइक राइड में एक से ज्यादा सवारी बैठाना भी मना है.

4. कंपनी के सामान को नुकसान पहुंचाना

चौथा नियम यूनिफॉर्म, स्वच्छता और व्यवहार के मानकों से जुड़ा है. अपने ब्रांड और सेवा की गुणवत्ता को लेकर प्लेटफॉर्म्स सख्त होते हैं. डिलीवरी या सर्विस के दौरान कंपनी की टी-शर्ट या जैकेट पहनना और ब्रांडेड बैग का इस्तेमाल करना जरूरी होता है. खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित और हाइजीनिक तरीके से हैंडल करना होता है. ग्राहकों और कंपनी के कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना अनिवार्य है. दुर्व्यवहार या उत्पीड़न की शिकायत पर जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाती है.

Advertisement

5. ग्राहकों की जानकारी साझा करना

पांचवां नियम निष्पक्ष काम और जवाबदेही से जुड़ा है. कंपनी वर्कर को एक इंडिपेंडेंट सर्विस प्रोवाइडर, यानी स्वतंत्र ठेकेदार मानती है. वर्कर अपनी इच्छा से लॉग-इन का समय और शिफ्ट चुन सकते हैं. ग्राहकों की निजी जानकारी, जैसे फोन नंबर या पता, का इस्तेमाल केवल सेवा देने के लिए ही किया जा सकता है और इसे किसी और के साथ शेयर करना मना है. किसी भी नुकसान, दुर्घटना या नियमों के उल्लंघन की जिम्मेदारी वर्कर की होती है.

कुल मिलाकर, प्लेटफॉर्म वर्कर बनने से पहले इन 5 नियमों को समझना जरूरी है. इनका पालन करके कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के सुरक्षित तरीके से काम कर सकता है और हर महीने अच्छी कमाई कर सकता है. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement