scorecardresearch
 

Psychological Tricks: इन तीन रंग के पत्थर में से कौन सा चुनेंगे आप? जवाब खोलेगा पर्सनैलिटी के राज

आपको तस्वीर में तीन पत्थर नजर आ रहे होंगे. इन तीनों में से आपको एक पत्थर चुनना है. आप जो भी पत्थर चुनेंगे उस आधार पर हम बताएंगे आपकी पर्सनैलिटी के राज.

Advertisement
X
Personality Test (Pic Credit: The Mind Journal)
Personality Test (Pic Credit: The Mind Journal)

आपके सामने जो तस्वीर है, उसमें तीन पत्थर नजर आ रहे होंगे. तीनों पत्थर अलग-अलग रंग के हैं. आपको इन तीनों में से कोई एक पत्थर चुनना है, आप जो पत्थर चुनेंगे, उसके आधार पर आपकी पर्सनैलिटी के राज खुलेंगे. आपको कोशिश करनी है कि आप अपने फेवरेट रंग के हिसाब से पत्थर नहीं चुनें. आपको वो पत्थर चुनना है तो पहली नजर में आपको आकर्षित करता है. इसी आधार पर हम बताएंगे आपकी पर्सनैलिटी के राज. 

पहला पत्थर: पहला पत्थर नीले रंग का है. 'द माइंड जर्नल' के मुताबिक, अगर आपने पहला पत्थर चुना है तो मुमकिन है कि आप जीवन में चल रही आपाधापी से मुक्ति चाहते हैं. अगर आपने नीला पत्थर चुना है तो आप उन लोगों में से हैं जो बहुत सी परेशानियां झेलने के बाद बहुत मजबूत हो चुके हैं. आप एक संवेदनशील और सौम्य व्यक्ति हैं. 

दूसरा पत्थर: दूसरा पत्थर हरे रंग का है. अगर आपने हरे रंग का पत्थर चुना है तो मुमकिन है कि आप उन लोगों में से हैं जो अपने आस-पास नेगेटिव एनर्जी को बिल्कुल नहीं झेल सकते हैं. आप खुद को नेगेटिविटी से बचाने के लिए ऐसे लोगों के साथ उठना-बैठना पसंद नहीं करते हैं. वहीं, आपको दूसरों को न कहना आना चाहिए. आपको दूसरों की मदद करने से पहले खुद की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए. 

Advertisement

तीसरा पत्थर: अगर आपने तीसरा पत्थर चुना है तो आप उन लोगों में से हैं जो जीवन में आशावादी सोच रखते हैं. आपको अपने जीवन में हर चीज बैलेंस में पसंद है. अगर आपके जीवन में बैलेंस की कमी होती है तो आप स्ट्रेस लेने लगते हैं. आपको जीवन में हर चीज परफेक्ट तरीके से करना पसंद है. आपके जीवन में प्रवाह के साथ चलना सीखना चाहिए. 


 

Advertisement
Advertisement