संघ लोक सेवा आयोग बहुत ही जल्द सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट का ऐलान कर सकता है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अब ज्यादा वेट नहीं करना होगा. रिजल्ट आने के बाद से उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. बता दें कि UPSC 2025 के इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को समाप्त हो गए हैं.
इंटरव्यू में शामिल थे इतने लोग
मेंस एग्जाम में शामिल हुए छात्रों में से 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था. इंटरव्यू का आयोजन 5 जनवरी 2026 से किया गया था. इसके बाद सिलेक्शन मेंस एग्जाम में मिले नंबर और इंटरव्यू में मिले नंबरों के आधार पर तैयार किया जाएगा.
इतने पदों पर होगी भर्ता
UPSC CSE 2025 के तहत कुल 979 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके जरिए IAS, IPS, IFS और IRS समेत कई हम सेवाओं में भर्ती की जाती है. इस परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं, जिनमें से कुछ ही फाइनल लिस्ट तक पहुंच पाते हैं.
तीन चरणों में होती है परीक्षा
UPSC सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाता है. पहला चरण प्रीलिम्स परीक्षा होता है, दूसरा मेंस एग्जाम और तीसरा इंटरव्यू होता है. फाइनल रिजल्ट मेंस परीक्षा में मिले नंबर और इंटरव्यू के नंबर के आधार पर होता है.
ऐसे चेक करें रिजल्ट