scorecardresearch
 

क्या इस डेट को आने वाला है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट! शिक्षा मंत्री ने बताई टेंटेटिव तारीख 

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब 12वीं परिणाम की तैयारी तेज हो गई है. 12वीं बोर्ड परीक्षा में 8 लाख से ज्यादा छात्र-छात्रों ने हिस्सा लिया था. अब छात्र और अभिभावक परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. 

Advertisement
X
छात्र कर रहे हैं राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्टा का इंतजार. (Photo: ITG)
छात्र कर रहे हैं राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्टा का इंतजार. (Photo: ITG)

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. अब 12वीं के रिजल्ट की बारी है. यह भी मार्च के महीने में ही किया जाएगा. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों को 12वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया है कि RBSE 12th बोर्ड का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को जारी कर सकता है. हालांकि, यह कंफर्म डेट नहीं है. इसके लिए रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है. परीक्षा में शामिल हुए 8 लाख छात्र अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

जिस दिन राजस्थान 12वीं बोर्ड की परीक्षा खत्म हुई थी, उस दिन ही अजमेर बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एग्जाम के संचालन, इसमें पकड़ी गई गड़बड़ियों और रिजल्ट की घोषणा मार्च में होने का ऐलान किया था. 

इस दिन आने वाला है रिजल्ट?

बता दें कि पिछले हफ्ते RBSE बोर्ड सचिव की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के 7 से 8 दिन बाद 12वीं के परिणाम की घोषणा होगी. अब एजुकेशन मिनिस्टर ने इसे लेकर हिंट दी है. उनके अनुसार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान 12th क्लास का रिजल्ट 2026 में 31 मार्च को जारी होता है. हालांकि, ये कंफर्म डेट नहीं है. 

यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. लेकिन कई बार एकसाथ छात्र वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देखते हैं जिसके कारण वेबसाइट क्रैश हो जाती है. 

Advertisement

ऐसे देखें 

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर जाकर 12वीं बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद अपना रोल नंबर डालें और सबमिट लिंक पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो हो जाएगा. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement