scorecardresearch
 

आज 1.30 बजे जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट, इस तरह चेक कर लें परिणाम

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. बीएसईबी आज 23 मार्च को 1.30 बजे इंटरमीडिएट 2026 रिजल्ट घोषित करेगा. 

Advertisement
X
आज जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट. (Photo: Representational Image)
आज जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट. (Photo: Representational Image)

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का वेट जल्द ही खत्म होने वाला है.बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने रिजल्ट जारी होने की तारीख और टाइम की घोषणा कर दी है. इंटरमीडिएट का रिजल्ट 23 मार्च को 1.30 बजे जारी किया जाएगा. बिहार बोर्ड के अधिकारियों की ओर से Bihar Board 12th Result 2026 लिंक बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा और साथ में टॉपर्स के नामों का भी ऐलान किया जाएगा.  

इसे लेकर जानकारी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया गया है. बिहार शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि दोपहर 1.30 इंटरमीडिएट का परिणाम की घोषणा आज की जाएगी. इस अवसर पर डॉ. बी. राजेन्दर, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार भी उपस्थित रहेंगे. बोर्ड ने रिजल्ट देखने के लिए दो आधिकारिक वेबसाइट की सूचना भी दी है. 

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • होमपेज पर बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना रोल नंबर और मांगी गई सारी जानकारी भरकर सब्मिट कर दें. 
  • तुरंत आपकी स्क्रीन पर 12वीं क्लास के मार्क्स आ जाएंगे. 

यहां क्लिक कर देखें अपना रिजल्ट

इन जगहों पर भी देख सकते हैं रिजल्ट 

Advertisement

कई बार बड़ी संख्या में एकसाथ छात्र अपना रिजल्ट देखते हैं जिसके कारण वेबसाइट क्रैश हो जाता है. ऐसे में उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा यहां पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-  

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • interbiharboard.com
  • secondary.biharboardonline.com
  • biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com

कब खत्म हुई थी परीक्षा?

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. इस दौरान 1, 762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिसमें करीब 13, 17,846 छात्रों ने एग्जाम दिया. 

क्या रहा है बिहार बोर्ड रिजल्ट का ट्रेंड?

  • 2025- 25 मार्च    दोपहर- 1.15 बजे- 86.56%
  • 2024- 23 मार्च    दोपहर 1.30 बजे- 87.21%
  • 2023- 21 मार्च    दोपहर 2.00 बजे- 83.73%
  • 2022- 16 मार्च    दोपहर 3.27 बजे- 80.15%
     
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement