scorecardresearch
 

 एडमिशन फीस-5 रुपये... जानिए कितनी है JNU की  हॉस्टल और कॉलेज फीस

JNU में 18 हॉस्टल और एक मैरिड स्टूडेंट्स कॉम्प्लेक्स है. हॉस्टल आवंटन मेरिट और तय प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. SC/ST और दिव्यांग छात्रों के लिए आरक्षण की व्यवस्था है. एडमिशन मिलने के बाद भी हॉस्टल मिलना निश्चित नहीं है, यह सीट उपलब्धता पर निर्भर करता है.

Advertisement
X
JNU में एडमिशन के लिए फीस के तौर पर आपको सिर्फ 5 रुपया देना होता है. ( Photo: ITG)
JNU में एडमिशन के लिए फीस के तौर पर आपको सिर्फ 5 रुपया देना होता है. ( Photo: ITG)

JNU देश के बेस्ट यूनिवर्सिटी में एक मानी जाती है. देश-विदेश से लोग यहां एडमिशन का सपना लेकर आते हैं. लेकिन उनमें से कुछ ही लोगों का एडमिशन इस यूनिवर्सिटी में हो पाता है. आपको बता दें कि इस यूनिवर्सिटी में कम पैसों में पढ़ाई से लेकर कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं. आपको बता दें कि इस यूनिवर्सिटी में काफी कम पैसे में हॉस्टस के साथ-साथ मेस की भी सुविधा मिलती है. आज जानेंगे कि जेएनयू में एडमिशन लेने का प्रोसेस क्या है. चलिए जानते हैं वहां फीस से लेकर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में.

हॉस्टल फीस होता है रिफंडेबल
अगर आप जेएनयू में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको एडमिशन से पहले हॉस्टल के लिए अप्लाई करना होता है. जेएनयू की वेबसाइट (jnu.ac.in) के मुताबिक, JNU में एडमिशन के लिए फीस के तौर पर आपको सिर्फ 5 रुपया देना होता है. वहां एडमिशन के लिए आपको हॉस्टल की सिक्योरिटी 50 रुपये देनी होती है, जो रिफंडेबल होता है.

पूरे साल भर पेपर के लिए 15 रुपये
हॉस्टल में मेस के लिए 750 रुपये ( Refundable ) और मेस में 750 रुपये एडवांस देना होता है. जेएनयू में पूरे साल भर पेपर के लिए आपको 15 रुपये देने होते हैं. वहीं क्रॉकरी और Utensils के लिए 50 रुपया देना होता है. अगर आपको हॉस्टल में सिंगल सीटेड रूम चाहिए तो उसके लिए आपको 240 रुपये लगेंगे. वहीं, डबल सीटेड के लिए 120 रुपये लगते हैं. यहां कुल 18 हॉस्टल है. जिसमें करीब 5500 छात्र रह सकते हैं.

.

यूनिवर्सिटी में मिलती हैं कई सुविधाएं
यूनिवर्सिटी में लड़कों और लड़कियों के लिए 18 हॉस्टल और शादीशुदा छात्रों के लिए 1 कॉम्प्लेक्स है. यहां शुद्ध भोजन, टीवी, इंडोर गेम्स, हेल्थ क्लब और PCO जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. हर हॉस्टल में एक वार्डन रहते हैं जो हॉस्टल का संचालन करते हैं. यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलने का मतलब यह नहीं है कि आपको हॉस्टल भी मिल जाएगा. हॉस्टल केवल उपलब्धता और नियमों के अनुसार मिलेगा.

हॉस्टल के लिए आवेदन कैसे करें?
जिन छात्रों को हॉस्टल चाहिए, उन्हें 15 जुलाई से डीन ऑफ स्टूडेंट्स ऑफिस से आवेदन फॉर्म लेना होगा. अंतिम तिथि के बाद आए आवेदन पर निर्णय डीन अपने अनुसार लेंगे.हॉस्टल का आवंटन (Allotment) एंट्रेंस परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा.

आरक्षण (Reservation)
15% सीटें SC के लिए
7.5% सीटें ST के लिए (जरूरत पड़ने पर आपस में बदली जा सकती हैं)
3% सीटें शारीरिक रूप से दिव्यांग (PH) छात्रों के लिए

दिल्ली के बाहर रहने वाले सभी SC छात्र-छात्राओं को हॉस्टल दिया जाएगा. SC/ST/PH छात्रों को कमरे का किराया नहीं देना होगा

हॉस्टल आवंटन की प्राथमिकता (Priority)

पहली प्राथमिकता
बाहर (दिल्ली के बाहर) से पढ़ाई करके आए फुल-टाइम छात्र, जो दिल्ली के निवासी नहीं हैं. दिल्ली से पढ़े छात्र, जो पहले किसी मान्यता प्राप्त हॉस्टल में रहे हों और दिल्ली के निवासी न हों (प्रमाण पत्र देना होगा). वे छात्र जिन्होंने दिल्ली में निजी व्यवस्था से रहकर पढ़ाई की हो लेकिन उनका परिवार दिल्ली में नहीं रहता (प्रमाण देना होगा). दिल्ली के वे छात्र जिनके माता-पिता का ट्रांसफर दिल्ली से बाहर हो गया हो (प्रमाण जरूरी).

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

Advertisement
  • राशन कार्ड की फोटोकॉपी (मूल साथ लाना होगा)
  • निवास प्रमाण पत्र / डोमिसाइल
  • ट्रांसफर या पोस्टिंग सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • निजी रहने की व्यवस्था का प्रमाण


दूसरी प्राथमिकता
वे बाहरी छात्र जो पहले से उसी स्तर (Level) की डिग्री कर चुके हैं या JNU में पहले हॉस्टल ले चुके हैं.

तीसरी प्राथमिकता
M.A., M.Phil., Ph.D. के अंतिम सेमेस्टर के छात्र, उसके बाद स्थानीय (दिल्ली) छात्र.

स्थानीय छात्रों को हॉस्टल केवल उसी शैक्षणिक सत्र (Session) तक मिलेगा और उन्हें 31 मई तक हॉस्टल खाली करना होगा.

वर्तमान हॉस्टल शुल्क
प्रवेश के समय देने वाली फीस

  • एडमिशन फीस – ₹5
  • हॉस्टल सिक्योरिटी (वापसी योग्य) – ₹50
  • मेस सिक्योरिटी (वापसी योग्य) – ₹750
  • मेस एडवांस – ₹750
  • समाचार पत्र – ₹15
  • बर्तन आदि – ₹50


कमरे का किराया (दो सेमेस्टर के लिए):

सिंगल रूम – ₹240
डबल रूम – ₹120

MCM स्कॉलरशिप वालों के लिए:

सिंगल – ₹180
डबल – ₹90
अन्य शुल्क:
स्थापना शुल्क – ₹400 (दो किस्तों में ₹200-₹200)
मेस का खर्च हर महीने की 24 तारीख तक जमा करना होगा.

मेस नियम

हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों को मेस जॉइन करना अनिवार्य है. भोजन साधारण और उचित दरों पर दिया जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement