scorecardresearch
 

गणतंत्र दिवस के अलावा इसलिए भी खास है 26 जनवरी का दिन

26 जनवरी को पूरा भारत गणतंत्र दिवस मनाता है. इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, इस उपलक्ष्य पर भारत यह पर्व मनाता है. हालांकि 26 जनवरी का दिन इतिहास में भारत के लिए अन्य वजहों से भी खास रहा है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

26 जनवरी को पूरा भारत गणतंत्र दिवस मनाता है. इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, इस उपलक्ष्य पर भारत यह पर्व मनाता है. हालांकि 26 जनवरी का दिन इतिहास में भारत के लिए अन्य वजहों से भी खास रहा है. आइए जानते हैं किस तरह से भारत के लिए 26 जनवरी खास है...

1956- साल 1956 में मुगल सम्राट बाबर के पुत्र हुमायूं की मृत्यु हो गई थी.

1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया.

1931- 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किए गए थे.

1949- संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भारत का संविधान सुपूर्द किया. इस दिन भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था.

1950- भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ.

Advertisement

1950- स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने.

1950- अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया.

1963- मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया.

1972: दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक अमर जवान ज्योति को स्थापित किया गया.

1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई.

1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की.

2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, जिसमें में हजारों लोग मारे गए.

2008- 59वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली.

2008- एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया.

विश्व इतिहास में कैसे महत्वूपर्ण है 26 जनवरी

1666- फ्रांस ने इंग्लैड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

1845- ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गए.

1931- हंगरी और ऑस्ट्रिया ने ‘शांति संधि’ पर हस्ताक्षर किए.

Advertisement

1934- जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई.

1981- वायुदूत हवाई सेवा की शुरुआत हुई।

1990- रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफा दिया.

1999- महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बंगलादेश) में आयोजन.

2000- कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी.

2004- ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की.

2006- फिलीस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्जा किया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement