ब्रिटिश हुकूमत से सत्ता लेकर भारत और पाकिस्तान बनाने में मदद देने के लिए 2 सितंबर, 1946 को भारत की अंतरिम सरकार का गठन किया गया था.
बहुत कम लोग जानते हैं कि भारत की पहली स्वत्रंत सरकार भारत को आजादी मिलने के लगभग 1 साल पहले ही बन गई थी.
इसका कार्यकाल 2 सितंबर, 1946 से लेकर 15 अगस्त, 1947 तक जारी रहा.
दूसरी वर्ल्ड वॉर के बाद ब्रिटिश हुकूमत ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' में शामिल सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा कर दिया.
अंतरिम सरकार में वाइस प्रेसिडेंट नेहरू थे, जिनके ऊपर प्रेसिडेंट द विस्काउंट वेवल और कमांडर इन चीफ सर क्लॉड थे.
कांग्रेस और मुस्लिम लीग संविधान सभा के चुनावों के लिए सहमत हो गई थी.
अगस्त, 1947 तक भारत, ब्रिटेन के तहत रहा, लेकिन अंतरिम सरकार ने अमेरिका समेत कई देशों के साथ कूटनीतिक रिश्ते बनाने की शुरुआत कर दी थी.
अंतरिम सरकार के सदस्य के नाम: शरत चंद्र बोस, जगजीवन राम, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरदार पटेल, आसफ अली, जवाहरलाल नेहरू और सय्यत अली जहीर.