सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो तेजी से वायरल होते रहते हैं, जिनमें विदेशों में नौकरी और लाइफस्टाइल को लेकर दिलचस्प दावे किए जाते हैं. इसी बीच इंस्टाग्राम पर प्रीति चाहार की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है जो काफी चर्चा में है. इस वीडियो में दावा किया गया है कि न्यूजीलैंड में टीचर बनने के कई फायदे हैं और वहां शिक्षकों को हर 10 हफ्ते की पढ़ाई के बाद लगभग 2 हफ्ते की छुट्टी मिलती है. यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग यह जानने में रुचि दिखा रहे हैं कि क्या वास्तव में न्यूजीलैंड में शिक्षकों को इसी तरह की छुट्टियां मिलती हैं.
क्या में क्या दावा?
वीडियो की शुरुआत में प्रीति ने कहा कि अगर टीचर बनना है तो न्यूजीलैंड में बनो. इसके बाद उन्होंने दावा किया कि हर 10 हफ्ते के बाद 2 हफ्ते की छुट्टी मिलती है. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी छुट्टियां तो शुरू हो गई हैं.
छात्रों को भी मिलता है छुट्टी
उन्होंने आगे दावा किया कि न केवल टीचर को बल्कि छात्रों को भी 10 हफ्ते के बाद 2 हफ्ते की छुट्टी मिलती है ताकि वह आराम कर सकें. इसके अलावा दिसंबर की छुट्टियां कम से कम 6 हफ्तों की होती है. प्रीति ने आगे कहा कि एक साल में टीचरों को तीन महीने की छुट्टी मिलती है.
वीक-ऑफ होता है अलग
ये छुट्टियां हर हफ्ते मिलने वाले वीक-ऑफ से अलग होती हैं. इसके अलावा उन्होंने बताया कि जो पब्लिक हॉलिडे होते हैं, वो भी अलग होते हैं.
लोग पूछने लगे योग्यता
इस वीडियो के वायरल होते ही उनके कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई है. लोग सवाल कर रहे हैं कि वहां पर नौकरी कैसे लगता है? टीचर बनने के लिए वहां पर क्या योग्यता होनी चाहिए या इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है. कई लोग तो उनसे सवाल कर रहे हैं कि टीचर के नौकरी के लिए कैसे अप्लाई करते हैं. इतना ही नहीं कई यूजर्स ने तो अपनी छुट्टियों का ब्योरा दे दिया है कि उन्हें कितनी छुट्टियां मिलती है.
(नोट- ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक बनाई गई गई है. aajtak.in इसकी पुष्टि नहीं करता है.)