scorecardresearch
 

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, जान लें सारी डिटेल 

उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के पास नौकरी का बेहतरीन मौका है. यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर (AEE) और असिस्टेंट साइंटिस्ट (AS) के पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 

Advertisement
X
UPPCB ने असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर (AEE) और असिस्टेंट साइंटिस्ट (AS) के पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.  (Photo : Pexels)
UPPCB ने असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर (AEE) और असिस्टेंट साइंटिस्ट (AS) के पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. (Photo : Pexels)

अगर आप उत्तर प्रदेश में लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर (AEE) और असिस्टेंट साइंटिस्ट (AS) अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 28 मार्च 2026 को बंद हो जाएगी. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आखिरी डेट से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नीचे दिए गए लिंक से आप डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं लेकिन उसके पहले जान लेते हैं इस भर्ती से जुड़ी डिटेल. 

इन पदों पर होगी भर्ती 

इस भर्ती के तहत असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर (AEE) और असिस्टेंट साइंटिस्ट (AS) अधिकारी के कुल  40 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें सहायक पर्यावरण अभियंता के लिए 26 पद और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के लिए 14 पद निर्धारित किए गए हैं. 

देना होगा आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी भुगतान करना होगा. अनारक्षित उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को भी 2000 रुपये का भुगतान करना होगा. इसके अलावा एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है.  

यह भी पढ़ें: https://getapi.indiatvnews.com/doc/639090215019426624.pdf?_gl=1*wuur6n*_ga*MzQxMzU0Mzg5LjE3Njg1NTQzMDk.*_ga_XDBHMTVMNP*czE3NzM1NDk5MzkkbzE3MiRnMSR0MTc3MzU1MDY3MSRqNjAkbDAkaDE1MTYyOTg2ODA.

एज लीमिट 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की एज 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक, एज में छूट दी जाएगी. भर्ती से जुड़े और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. 

Advertisement

डायरेक्ट लिंक- https://uppcb.up.gov.in/en/article/recruitment-alert

कर लें आवेदन 

  • आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाकर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.   
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें. 
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरकर और आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement