scorecardresearch
 

नई नौकरी में कामयाबी के ये हैं 5 मूल मंत्र

अगर आपकी नई-नई नौकरी लगी है और अपनी ही नौकरी में आप अपने बॉस पर सकारात्मक छाप छोड़ना चाहते हैं तो ये करना न भूलें...

Advertisement
X
success tips for first job to make good impression on company
success tips for first job to make good impression on company

नई-नई नौकरी लगी है और अपनी पहली ही नौकरी में आप चाहते हैं कि ऑफिस में आपकी खास जगह बन जाए तो कुछ ऐसा करें...

1. ऑफिस जल्दी आने की आदत डालें: एक बात समझ लें कि ऑफिस में देर से आने वाले लोगों को कभी भी पसंद नहीं किया जाता. इसलिए ऑफिस जल्दी आने की आदत डालें. अगर जल्दी नहीं आ सकते तो समय पर आने की कोशिश करें.

2. कंपनी के बारे में सब कुछ हो पता: किसी भी कंपनी में काम करने के लिए उसकी पॉलिसी और उसके नियमों के बारे में जान लेना ही समझदारी होती है. कंपनी ऐसे कर्मचारियों को पसंद करती हैं, जो कंपनी की शर्तों को जानते हों और उन पर खरा उतरते हैं.


3. कपड़े हों सलीके के: ऑफिस आप घर के कपड़े पहनकर नहीं जा सकते. जैसे चप्पल या हाफ पैंट में ऑफिस जाना ऑफिस डेकोरम के खिलाफ माना जाता है. इसलिए ऑफिस के लिए हमेशा फॉर्मल कपड़ों का ही चुनाव करें.

Advertisement


4. इंटरव्यू में दिखाएं रुझान: इंटरव्यू में या मीटिंग में आपका रुझान नजर आना चाहिए. ये लगना चाहिए कि कंपनी को आप गंभीरता से लेते हैं और उसकी हर छोटी-बड़ी बातें आपके लिए मायने रखती हैं.


5. बोलने से पहले सोचें: ऑफिस के सहकर्मियों और दोस्तों के बीच अंतर होता है. इसलिए जब भी ऑफिस में बात करें, बोले से पहले रुकें और सोचें जरूर.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement