SBI Recruitment 2021: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेट बैंक में निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
State Bank of India Recruitment 2021: भारतीय स्टेट बैंक ने करीब 150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Advertisement
X
State Bank of India Recruitment 2021: स्टेट बैंक भर्ती
State Bank of India Recruitment 2021, Sarkari Naukri: भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India, SBI) ने करीब 150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 03 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत फार्मासिस्ट (Pharmacist) और स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के कुल 149 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.
पदों का विवरण
फार्मासिस्ट- 67 पद
प्रबंधक- 51 पद
उप प्रबंधक- 10 पद
डेटा विश्लेषक- 8 पद
सलाहकार (धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन)- 4 पद
वरिष्ठ विशेष कार्यकारी- 3 पद
वरिष्ठ कार्यकारी- 3 पद
मुख्य आचार्य अधिकारी- 1 पद
कार्यकारी- 1 पद
उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (आईटी-डिजिटल बैंकिंग)- 1 पद
कुल पद- 149
महत्वपूर्ण तारीखें...
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 13 अप्रैल 2021
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 03 मई 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 03 मई 2021
आवेदन शुल्क
जनरल/ OBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 750 रुपए
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.
चयन
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर ( SCO ) के कुछ पदों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी और इंटरव्यू लिया जाएगा. वहीं, कुछ पदों पर सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा. इसके अलावा फार्मासिस्ट (Pharmacist) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
Advertisement
सभी पदों पर अलग-अलग योग्यता और वेतनमान निर्धारित किए गए जिसकी जानकारी के लिए आवेदक आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें.