कर्माचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक परीक्षा (CGL) इस बार पहली बार पहले से ज्यादा कॉम्पटेटिव हो गई है. केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 12,256 पदों पर भर्ती के लिए देशभर से 30 लाख 66 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है यानी की एक सीट के लिए 250 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस बीच आयोग ने परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया है. अब उम्मीदवार अपने मन से किसी एक सेक्शन पर समय नहीं दे सकेंगे यानी आयोग ने सेक्शनल टाइमिंग लागू कर दी है. लेकिन पहले जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और फॉर्म में कोई गलती हो गई है, तो 1 जुलाई से करेक्शन विंडो भी ओपन हो रही है. आप अपने फॉर्म को सही कर सकते हैं.
30 लाख से अधिक आवेदन
बता दें कि SSC CGL 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मई से 22 जून तक चली थी. इस दौरान देशभर से 12,256 पदों पर 30 लाख 66 हजार से अधिक आवेदन आए हैं. इस दौरान सबसे ज्यादा आवेदन बिहार से आए हैं, जहां 7 लाख से अधिक छात्रों ने आवेैदन किया है.
इन पदों पर होनी है भर्ती
SSC के जरिए जिन पदों पर भर्ती होनी है उनमें केंद्र सरकार के कई मंत्रालय, विभाग और संस्थान शामिल है. इनमें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), आयकर निरीक्षक, जीएसटी इंस्पेक्टर, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, सांख्यिकी विभाग के पद समेत कई अन्य ग्रुप-बी और ग्रुप-सी रो पदों को शामिल किया गया है.
कल से ओपन होगी करेक्शन विंडो
लेकिन जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है और उनके फॉर्म में किसी भी तरह की कोई गलती हो गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आयोग ने 1 जुलाई से 7 जुलाई तक करेक्शन विंडो खोलने का फैसला लिया है. आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह बदलाव करने से पहले पूराी जानकारी अच्छी तरह से चेक कर लें.
क्या है परीक्षा पैटर्न में बदलाव?
इस साल परीक्षा पैटर्न में भी बड़ा बदलाव किया गया है. आयोग ने पहली बार सेक्शनल टाइमिंग लागू करने का फैसला किया है. यानी उम्मीदवार अपने हिसाब से किसी सेक्शन पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे. टियर-1 पेपर में 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा. चारों सेक्शन में 25-25 प्रश्न होंगे और हर सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा. टाइम खत्म होते ही स्क्रीन अपने अलगे सेक्शन पर चला जाएगा.
टियर-1 में इन विषयों से आेंगे सवाल
बता दें कि टियर-1 की परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगी. इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणित) और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर गलत आंसर के लिए 0.50 की निगेटिव मार्किंग की जाएगी.
टियर-2 में लागू होगी यही रूल
ये रूल केवल टियर-1 परीक्षा में ही नहीं बल्कि टियर-2 पेपर में भी लागू होगा.पेपर-1 के सेक्शन-1 में गणित के 30 प्रश्न सॉल्व करने के लिए 30 मिनट और रीजनिंग के 30 प्रश्नों के लिए अलग से 30 मिनट का समय मिलेगा. वहीं, इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन के 45 प्रश्नों के लिए 40 मिनट निर्धारित किए गए हैं. जनरल अवेयरनेस के 25 सवालों को सॉल्व करने के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा. वहीं, कंप्यूटर नॉलेज सेक्शन के 20 प्रश्नों के लिए 15 मिनट दिए जाएंगे.