scorecardresearch
 

12वीं पास के लिए नौकरी के अवसर, यहां करें अप्लाई

महाराष्ट्र सिक्योरिटी फोर्स ने सिक्योरिटी गार्ड पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती से जुड़ी जानकारी यहां देखें...

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

महाराष्ट्र सिक्योरिटी फोर्स ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से 1500 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक हैं और इन पदों के योग्य हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट www.mahasecurity.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-

पद का विवरण

भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 14000 रुपये सैलरी दी जाएगी. वहीं 1500 पदों में 1000 पद पुरुषों के लिए जबकि 500 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है.

योग्यता

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 12वीं पास होना आवश्यक है.

आयु सीमा

भर्ती में 18 से 28 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और यह उम्र 30 सितंबर 2018 के आधार पर तय की जाएगी.

आवेदन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 300 रुपये फीस का भुगतान करना होगा.

Advertisement

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 30 सितंबर 2018

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पीएसटी के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement