संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने IIT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (GFTI) में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के सीट आवंटन का रिजल्ट जारी कर दिया है. दूसरे चरण में सीट आवंटित किए गए उम्मीदवारों का फोकस अब समय से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने पर है.
JoSAA के आधिकारिक पोर्टल पर आवंटन की स्थिति की जांच करने के बाद उम्मीदवारों को सीट स्वीकार करनी होगी. इसके साथ ही आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा, सीट स्वीकृति के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा और यह चुनना होगा कि वे अपनी आवंटित सीट को फ्रीज, फ्लोट या स्लाइड करना चाहते हैं या नहीं. निर्धारित समय सीमा के भीतर इनमें से किसी भी चरण को पूरा न करने पर आवंटित सीट रद्द हो सकती है.
छात्रों को अब क्या करना होगा?
दूसरे दौर में सीट आवंटित किए गए उम्मीदवारों को कई चरणों को पूरा करना होगा. इनमें-
क्या है फ्रीज,फ्लोट और स्लाइड का मतलब?
फ्रीज (Freeze): अगर आपको मिली हुई सीट पसंद है और आप आगे के किसी भी राउंड में हिस्सा नहीं लेना चाहते, तो यह विकल्प चुनें.
फ्लोट (Float): अगर आप अभी मिली सीट रखना चाहते हैं, लेकिन अगले राउंड में अपनी पसंद के बेहतर कॉलेज में सीट मिलने की उम्मीद भी बनाए रखना चाहते हैं, तो यह विकल्प चुनें.
स्लाइड (Slide): अगर आपको मिला हुआ कॉलेज पसंद है, लेकिन उसी कॉलेज में अपनी पसंद की बेहतर ब्रांच (कोर्स) मिल जाए, तो उसके लिए यह विकल्प चुनें.
दूसरे राउंड के बाद क्या?
दूसरे दौर की रिपोर्टिंग विंडो बंद होने के बाद, JoSAA उम्मीदवारों की इच्छा और सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीट अपग्रेड की प्रक्रिया शुरू करेगा. इसके बाद प्राधिकरण आधिकारिक काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार तीसरे दौर के सीट आवंटन का परिणाम जारी करेगा. जिन उम्मीदवारों को अपग्रेड की गई सीटें मिलेंगी, उन्हें निर्धारित रिपोर्टिंग औपचारिकताओं को दोबारा पूरा करना होगा.