scorecardresearch
 

Gen Z Career Skills: 12वीं के बाद Gen Z के लिए करियर के नए रास्ते, इन स्किल्स से बढ़ेंगे मौके

12वीं के बाद अब जेन जी सिर्फ कॉलेज और डिग्री तक सीमित नहीं रहना चाहती. युवा टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग, डिजाइनिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसी स्किल्स सीखकर अपने करियर को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं. जानिए कौन-से स्किल आधारित कोर्स युवाओं के लिए नए अवसर खोल सकते हैं.

Advertisement
X
12वीं के बाद कौन-सी स्किल्स सीखें जेन जी?
12वीं के बाद कौन-सी स्किल्स सीखें जेन जी?

12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि आगे क्या करें? पहले जहां करियर चुनने का मतलब किसी कॉलेज में एडमिशन लेकर डिग्री हासिल करना माना जाता था, वहीं अब जेन जी की सोच बदल रही है. आज के युवा पढ़ाई के साथ ऐसी स्किल्स सीखना चाहते हैं, जो उन्हें नौकरी पाने, अपना काम शुरू करने और बदलते बाजार में आगे बढ़ने में मदद कर सकें.

इस बदलाव की एक बड़ी वजह रोजगार के बदलते तरीके हैं. अब कंपनियां सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि काम करने की समझ, तकनीकी जानकारी, क्रिएटिव सोच और  प्रॉब्लन सॉल्विंग की केपेबिलिटी को भी अहमियत देती हैं. ऐसे में 12वीं के बाद स्टूडेंट पारंपरिक कोर्स के साथ स्किल आधारित विकल्पों की तरफ भी देख रहे हैं.

टेक्नोलॉजी और बिजनेस में बढ़ती दिलचस्पी

टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे फील्ड्स नए अवसर लेकर आ रहे हैं. BCA जैसे कोर्स के जरिए छात्र प्रोग्रामिंग, वेब डेवलपमेंट और डेटाबेस मैनेजमेंट सीख सकते हैं.

वहीं, बिजनेस और मैनेजमेंट में इंटरेस्ट रखने वाले छात्र BBA का ऑप्शन चुन रहे हैं. इसमें डिजिटल बिजनेस, फाइनेंस, मार्केटिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसी स्पेशेलिस्ट के जरिए बिजनेस की समझ विकसित की जा सकती है.

Advertisement

क्रिएटिव फील्ड भी बन रही पसंद

जेन जी के बीच सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की पॉपुलैरिटी ने कई नए करियर ऑप्शन्स को बढ़ावा दिया है. ग्राफिक डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन और सोशल मीडिया एनालिटिक्स जैसे फील्ड्स में युवाओं की इंटरेस्ट बढ़ रही है. इसके अलावा जर्नलिज्म, मास कम्युनिकेशन और ट्रैवल ब्लॉगिंग भी उन युवाओं के लिए ऑप्शन हैं, जो अपनी क्रिएटिविटी को करियर में बदलना चाहते हैं.

डिग्री के साथ छोटी वक्त के कोर्स पर भी ध्यान

इस बारे में एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के एक ब्लॉग में बताया गया है कि जेन जी के लिए स्किल डेवलपमेंट करियर की संभावनाएं बेहतर बनाने का अहम हिस्सा बनता जा रहा है. संस्थान के मुताबिक, 83% जेन जी बेहतर नौकरी और करियर में आगे बढ़ने के लिए नई स्किल्स सीख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Gen Z Fashion: ड्रेसिंग में ज़ीरो भेदभाव! Gen Z में बढ़ रहा है जेंडर न्यूट्रल फैशन

ब्लॉग में इंटीरियर डिजाइनिंग, सोशल मीडिया एनालिटिक्स, विदेशी भाषाओं, एक्सेल के जरिए फाइनेंशियल मॉडलिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे शॉर्ट-टर्म कोर्स का भी जिक्र किया गया है. ये कोर्स स्टूडेंट्स को कम वक्त में किसी खास फील्ड की शुरुआती जानकारी और व्यावहारिक समझ हासिल करने में मदद कर सकते हैं.

12वीं के बाद जेन जी के लिए करियर चुनने का मतलब अब सिर्फ एक डिग्री हासिल करना नहीं रह गया है. युवा अपनी इंटरेस्ट, केपेबिलिटी और फ्यूचर में मिलने वाले अवसरों को ध्यान में रखकर पढ़ाई के साथ नई स्किल्स सीखने पर भी जोर दे रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement