scorecardresearch
 

आज DU में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, आएंगी 85 कंपनियां, छात्रों को मिलेगा नौकरी और इंटर्नशिप का मौका

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए नौकरी और इंटर्नशिप का खास मौका है. आज कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होना है. इसमें छात्रों को सबसे ज्यादा 10 लाख से ज्यादा का पैकेज और इंटर्नशिप में चयन होने वाले छात्रों को हर महीने 60,000 तक का स्टाइपेंड मिलेगा. 

Advertisement
X
दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन.
दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन.

आज दिल्ली विश्वविद्यालय में AVASAR 2026 का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक नॉर्थ कैंपस में स्थित मल्टीपर्पज हॉल, गेट नंबर2, जीसी नरंग मार्ग पर होगा. इस ड्राइव में डीयू के ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट समेत पूर्व छात्र भी शामिल हो सकते हैं. ये दूसरा साल है जब यूनिवर्सिटी AVASAR का आयोजन कर रही है. इसके लिए 85 कंपनियों के कैंपस में आने की संभावना जताई जा रही है. यूनिवर्सिटी के मुताबिक, ड्राइव में मिलने वाला सबसे ज्यादा सालाना पैकेज 10 लाख से अधिक हो सकता है. वहीं, इंटर्न के रूप में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 60, 000 रुपये दिए जाएंगे. 

ऐसे में लेट न पहुंचे 

ऐसे में इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू हो चुका है, जो शाम के 5 बजे तक चलेगा. ऐसे में छात्रों से अपील की जाती है कि वह अपने साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर जाना न भूलें. छात्रों को - 

अपना अपटेडेट रिज्यूम (CV) की कई फोटो कॉपी
आधार कार्ड
कॉलेज आईडी या अन्य वेलिड आईडी प्रूफ
पासपोर्ट साइज फोटोज

10 लाख का पैकेज और 60,000 की इंटर्नशिप 

AVASAR 2026 में अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां छात्रों को नौकरी और इंटर्नशिप का मौका देने वाली हैं. DU की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मिलने वाला सबसे ज्यादा का पैकेज 10 लाख से ज्यादा का है. इसके अलावा इंटर्न को लिए हर महीने 60,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. 

.

क्या है इसका उद्देश्य? 

Advertisement

इस ड्राइव का उद्देश्य छात्रों और कंपनियों के बीच सीधा संपर्क बनाना है. इससे छात्र अलग-अलग कंपनियों में नौकरी को लेकर जानकारी ले सकें और अपनी योग्यता और स्किल के मुताविक अवसर तलाश सकें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement