लड़कियों कों 10वीं के बाद बेहतर शिक्षा देने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एकलौती लड़की के लिए स्कॉलरशिप शुरू की है.
इस स्कॉलरशिप के लिए वे स्टूडेंट्स आवेदन कर सकती हैं जो अपने मां-पिता की इकलौती संतान हैं. इस स्कॉलरशिप को पाने के लिए में 6.2 सीजीपीए या उससे अधिक मार्क्स का होना जरूरी है. इसके तहत हर महीने 500 रुपये की राशि स्टूडेंट को 12वीं तक दी जाएगी.
इस के लिए ऑनलाइन आवेदन सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर करना होगा. स्टूडेंट को एफिडेविट बनाकर जिले के एसडीएम से सत्यापित करना होगा. वहीं, आवेदन फॉर्म को भी अपने स्कूल के प्रिंसिपल से सत्यापित करना होगा. आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 17 अगस्त है.