IIT-JEE 2000 में AIR-1 हासिल करने वाले नितिन गुप्ता ने कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के बाद अमेरिका में बायोइन्फॉर्मेटिक्स, सिस्टम बायोलॉजी और न्यूरोसाइंस पर रिसर्च किया. 2014 में भारत लौटकर उन्होंने IIT कानपुर में रिसर्च शुरू की. उनकी लैब मच्छरों के दिमाग, गंध और व्यवहार के बीच संबंध को समझने पर काम करती है. उनका सफर टेक्नोलॉजी से न्यूरोसाइंस तक असामान्य अकादमिक बदलाव की मिसाल है.