scorecardresearch
 

भारत के इस राज्य में है MBBS की सबसे अधिक सीटें, नंबर देख आप भी हो जाएंगे हैरान 

NEET UG 2026 पेपर लीक के बीच हो रहे विवादों ने एक और सवाल खड़ा कर दिया है. लोग सवाल कर रहे हैं कि भारत का कौन सा ऐसा राज्य है, जहां MBBS की सीटें सबसे ज्यादा हैं. मेडिकल सीटों और कॉलेजों की बढ़ती संख्या ने इसे मेडिकल एजुकेशन का बड़ा हब बना दिया है. 

Advertisement
X
Most MBBS Seat State
Most MBBS Seat State

भारत में मेडिकल एजुकेशन लगातार हायर लेवल पर पहुंच रही है. हर साल लाखों छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं और अच्छे मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन पाने की कोशिश करते हैं. देश में सरकारी से लेकर प्राइवेट कॉलेजों बड़ी संख्या में मौजूद हैं. लेकिन इन सवालों के  बीच लोगों के मन एक सवाल उठ रहा है कि आखिर भारत में कौन सा ऐसा राज्य है जिसमें सबसे ज्यादा मेडिकल की सीटें हैं. ये चर्चा इसलिए भी तेज हो गई है क्योंकि NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद से छात्र और अभिभावक यही बोल रहे हैं कि भारत जैसे देश में जहां हर साल लाखों छात्र नीट परीक्षा में शामिल होते हैं फिर भी इस तरह की लापरवाही सामने आ रही है.  

भारत में कितनी हैं सीटें? 

साल 2026 के आंकड़े बताते हैं कि भारत में करीब 780 मेडिकल कॉलेजों में लगभग 1,18,190 MBBS की सीटें मौजूद हैं. बता दें कि पिछले कुछ सालों में मेडिकल की सीटों में तेजी आई है. 

कौन सा राज्य है सबसे ऊपर? 

वहीं, अगर सबसे पहले राज्य की बात होती है, नेशनल मेडिकल कमीशन के मुताबिक,कर्नाटक सबसे पहले नंबर पर है. ये MBBS की सीटें के लिए सबसे ऊपर है. यहां पर कुल 13,944 MBBS की सीटें हैं और यही वजह है कि कर्नाटक मेडिकल एजुकेशन का हब बन चुका है. 

सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों 

कर्नाटक में साल 2026 में करीब 72 मेडिकल कॉलेज हैं जिसमें से कम से कम 24 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं और 48 प्राइवेट कॉलेज हैं. सरकारी कॉलेजों में करीब 4,249 मेडिकल की सीटें हैं जबकि प्राइवेट में 9, 695 सीटें मौजूद हैं.  

Advertisement

दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं ये राज्य 

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का नाम शामिल है. यहां पर करीब 12, 475 सीटें शामिल हैं. इसके बाद तमिलनाड़ु में करीब 12,050 सीटें हैं.  लेकिन अगर बात करें कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या में कौन-सा राज्य पहले नंबर पर है, तो इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है. यहां पर कुल 86 मेडिकल कॉलेज हैं. इसके बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु का नाम शामिल है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement