scorecardresearch
 

कोलकाता में 3 युद्धपोत नौसेना में होंगे शामिल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

21 जून को कोलकाता में 3 स्वदेशी युद्धपोत - INS दूनागिरी, INS अग्रय और INS संशोधक नौसेना में शामिल होंगे.12वें योग दिवस पर हुगली नदी पर 500 नावों पर योग और ड्रोन शो होगा.

Advertisement
X
21 जून को तीन स्वदेशी वॉरशिप भारतीय नौसेना को सौपें जाएंगे. (Photo: Indian Navy)
21 जून को तीन स्वदेशी वॉरशिप भारतीय नौसेना को सौपें जाएंगे. (Photo: Indian Navy)

भारतीय नौसेना को तीन स्वदेशी युद्धपोत और शामिल हो रहे हैं. 21 जून को कोलकाता में ये युद्धपोत नौसेना की शक्ति बन जाएंगी. INS Dunagiri, INS Agray और INS Sanshodhak भारतीय नौसेना में शामिल होंगे. इन तीनों जहाजों को स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है.

तीनों युद्धपोतों की खासियत

  • INS दूनागिरी: Project 17A स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट – दुश्मन से छिपकर हमला करने में सक्षम.
  • INS अग्रय: एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट – दुश्मन पनडुब्बियों को नष्ट करने के लिए बनाया गया.
  • INS संशोधक: बड़ा सर्वे वेसल – समुद्र की गहराई, मैपिंग और सर्वे के काम करेगा.

इन जहाजों को शामिल करने से भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: गरुड़ास्त्र मोर्टार सिस्टम का सफल टेस्ट, सीमा पर भागते नजर आएंगे दुश्मन

बता दें कि ये तीनों युद्धपोत पूरी तरह से भारत में ही निर्मित किए गए हैं. इनका एक साथ तैयार होना और नौसेना में शामिल होना केंद्र सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को दिखाता है. ये डिफेंस इंडिगेनाइजेशन की दिशा में देश की एक बहुत बड़ी कामयाबी है. इन लड़ाकू जहाजों के आने से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की स्थिति और मजबूत हो जाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement