scorecardresearch
 
हनी ट्रैप रैकेट: तीन पुलिसकर्मी और दो महिलाएं गिरफ्तार

बंगलुरु में हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से लाखों रुपये ठगने का रैकेट चलाने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. बंगलुरु क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने एक कारोबारी की शिकायत पर बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisement
X
बंगलुरु क्राइम ब्रांच का खुलासा

इस रैकेट में शामिल दो महिलाएं बिल्डरों और अमीर लोगों को संपत्ति के मुद्दे पर चर्चा के लिए किसी फ्लैट पर ले जाती थी. वहां उन्हें आपत्तिजनक हरकतें करने पर मजबूर कर देती थी. इसके बाद खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताते हुए तीनों कांस्टेबल वेश्यावृति रैकेट का पर्दाफाश करने का नाटक कर ऐन मौके पर फ्लैट में दाखिल होते थे.

ने बताया कि इसके बाद वे मामला दर्ज न करने की बात कहकर पीड़ितों से पैसे वसूलते थे. आरोपियों ने शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये की मांग की थी. उनसे 25 हजार रुपये वसूल लिए थे. आरोपियों की पहचान संजयनगर पुलिस थाने में तैनात यतीश और बासवराजू और पीनया पुलिस थाने के विजयकुमार के तौर पर की गई.

उन्होंने बताया कि इस में इसके अलावा दो महिलाएं भी गिरफ्तार की गई हैं. आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन, तीन पुलिस पहचान-पत्र और शिकायतकर्ता की ओर से दिया गया एक चेक बरामद किया गया है. इस मामले की जांच की जा रही है. गिरोह के नेटवर्क के बारे में भी पता लगाया जा रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement