scorecardresearch
 

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को 'हनी ट्रैप' में न फंसने की चेतावनी

न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों को आगाह किया गया है कि वे सुंदर युवतियों के झांसे में आने से बचें, क्योंकि वर्ल्डकप के दौरान सट्टेबाज और मैच फिक्सिंग गिरोह 'हनी ट्रैप' का सहारा ले सकते हैं.

Advertisement
X

न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों को आगाह किया गया है कि वे सुंदर युवतियों के झांसे में आने से बचें, क्योंकि वर्ल्डकप के दौरान सट्टेबाज और मैच फिक्सिंग गिरोह 'हनी ट्रैप' का सहारा ले सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 14 फरवरी से शुरू होने वाले वर्ल्डकप से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी हीथ मिल्स ने कहा कि वे जानते हैं कि मैच फिक्सर टूर्नामेंट के रिजल्ट को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे. मिल्स और न्यूजीलैंड में खेल सट्टेबाजी के निकाय न्यूजीलैंड टोटालिस्टर एजेंसी बोर्ड (TAB) का मानना है कि सुंदर युवतियां खिलाड़ियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर सकती हैं.

‘द न्यूजीलैंड हेरल्ड’ के अनुसार मिल्स ने कहा, ‘मुझे इसमें संदेह नहीं कि मैच फिक्सिंग समूहों की निगाह न्यूजीलैंड पर है. पहले भी उनके लोग न्यूजीलैंड में काम कर चुके हैं.’ उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग के जोखिमों के बारे में 90 मिनट का प्रेजेंटेशन दिखाया गया, जिसमें इन युवतियों द्वारा बिछाया जाने वाला जाल भी शामिल है.

मिल्स ने कहा कि शातिर अपराधी जो चालें अपनाते हैं, उनमें सुंदर युवतियों का इस्तेमाल करना भी शामिल है. गौरतलब है कि मैच फिक्सिंग न्यूजीलैंड में पिछले साल से अपराध की श्रेणी में रख दिया गया है.

Advertisement

---इनपुट भाषा से

Advertisement
Advertisement