यूपी के चित्रकूट डकैतों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक सब इंस्पेक्टर जेपी सिंह शहीद हो गए. मानिकपुर इलाके में स्थित एक जंगल में डकैतों के छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम उनकी तलाश में गई थी. उसी समय डकैतों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान दारोगा को गोली लग गई. पुलिस ने वहां से तीन हथियार बरामद किए हैं.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मानिकपुर इलाके में स्थित जंगल में डकैत छिपे हुए हैं. इसमें इनामी डकैत बबुली कोल का गिरोह शामिल है. इसके बाद पुलिस टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. पुलिस के आते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. दोनों तरफ से फायरिंग के बीच दारोगा जयप्रकाश सिंह को गोली लग गई.
Chitrakoot encounter:Raipura Sub-Inspector JP Singh killed in encounter with gang of dacoits,3 weapons recovered.(visuals deferred)
— ANI UP (@ANINewsUP)
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस फायरिंग में कई डकैतों के घायल होने की सूचना है. एक इनामी डकैत राजू कोल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मौका-ए-वारदात से तीन हथियार बरामद किए गए हैं. कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है. उन्हें एंबुलेंस से भेजकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है.
चित्रकूट में डकैत बबली कोल के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर जेपी सिंह की वीरता को नमन व श्रद्धांजलि
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP)