बिहार के सहरसा जिले में गुरुवार को आरजेडी नेता अनिल मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उन पर किसने और क्यों हमला किया ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बिहार में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इससे पहले कुछ समय पहले ही भोजपुर जिले से आरजेडी शैली देवी की सरेराह छेड़खानी के दौरान हमला होने से मौत हो गई थी.
शराबबंदी लागू करने वाले राज्य के सीएम नीतीश कुमार जहां एक तरफ इससे क्राइम कम होने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं.