उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रविवार को लड़कियों के साथ छेड़खानी का वायरल हुए वीडियो को देखते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 13 आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस ने वीडियो फुटेज को आधार बनाकर मनचलों की पहचान कर ली है.
इस मामले में एक पीड़िता ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाजार गई थी. वापस आते समय उसका भाई बाइक में पेट्रोल भरवाने लगा. इस दौरान वे दोनों टॉयलेट के लिए पास के जंगल में चली गई. तभी करीब 10-12 मनचले वहां आ गए. उन लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया.
बताते चलें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों लड़कियां अपनी इज्जत की गुहार लगा रही थी. लेकिन इन मनचलों के सिर पर मानों शैतान सवार था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यहां बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं. इन्हें ना तो कानून का खौफ है और ही सरकार से डर.
मनचलों ने यह वीडियो खुद रिकॉर्ड किया और पर शेयर कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह दोनों लड़कियां उनसे खुद को छोड़ देने की प्रार्थना कर रही हैं, लेकिन इन मनचलों पर कोई असर नहीं होता है. ये मनचले कभी लड़की को पकड़ते हैं तो कभी उसके मुंह को दबाते हैं.