scorecardresearch
 

एनआईए ने एनडीएफबी के उग्रवादी को गिरफ्तार किया

एनआईए ने नेशनल डेमोकेट्रिक फ्रंट आफ बोडोलैंड (संगबीजित गुट) के एक प्रशिक्षित उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी पाकडीगुड़ी गोलीबारी कांड में की गई है.

Advertisement
X
एनडीएफबी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है
एनडीएफबी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नेशनल डेमोकेट्रिक फ्रंट आफ बोडोलैंड (संगबीजित गुट) के एक प्रशिक्षित उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया है. एनआईए काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि पाकडीगुड़ी फायरिंग मामले की जांच में (संगबीजित गुट) का हाथ होने की पुष्टि हो गई थी. उसी के बाद से इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की तलाश की जा रही थी.

जिसके चलते शुक्रवार को एनआईए की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनडीएफबी के प्रशिक्षित सिबियारी उर्फ सनसुमा उर्फ डाओका बासुमात्री को अज्ञात स्थान से गिरफ्तार कर लिया.

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि एनडीएफबी के कुख्यात सदस्य सिबियारी उर्फ सनसुमा उर्फ डाओका बासुमात्री को पाकडीगुड़ी गोलीबारी कांड के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है.

एनआईए के मुताबिक एनडीएफबी के उग्रवादियों ने 23 दिसंबर 2014 को पाकडीगुड़ी में अंधाधुंध गोलीबारी की थी. इस गोलीकांड में पांच लोग मारे गये थे और पांच अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गये थे.

Advertisement

पहले इस गोलीबारी मामले की जांच पुलिस कर रही थी लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए बाद में यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी के हवाले कर दिया गया था.

Advertisement
Advertisement