scorecardresearch
 
गुड़गांवः इंसाफ के लिए भटक रही है रेप पीड़िता, कमिश्नर से लगाई गुहार

हरियाणा की साइबर सिटी गुड़गांव में एक रेप पीड़िता युवती न्याय के लिए भटक रही है. डेढ़ महीने पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया गया था, पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई है.

Advertisement
X
पुलिस ने पीड़िता को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है

पीड़ित युवती शनिवार को गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंची. युवती का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है. कमिश्नर के दफ्तर में रेप पीड़िता जैसे ही अपने परिवार के साथ पहुंची, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस युवती को दरवाजे पर ही रोक लिया.

दरअसल, पुलिस अधिकारियों को आशंका थी कि कहीं पीड़िता हताश होकर आत्महत्या या फिर कोई हंगामा न कर बैठे. इसलिए वहां पुलिस बल को लगाया गया था. पीड़िता का कहना था कि उनके मकान मालिक के बेटे सचिन ने उसके साथ कई बार शादी का झांसा देकर बलात्कार किया. साथ ही आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया है.

Advertisement

लेकिन जब पीड़िता को पता चला कि सचिन किसी और से शादी करने वाला ये तो उसने सारी आपबीती अपने परिजनों को बता दी. जिसके बाद महिला पुलिस स्टेशन में 5 जनवरी को आरोपी सचिन के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया. लेकिन पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी को टालती रही.

पीड़िता के परिवार का आरोप है कि एक महिला एसीपी की वजह से आरोपी की गिरफ्तारी टाली जा रही है. शनिवार को आरोपी युवक की शादी है. ऐसे में पीड़िता को समझ नहीं आ रहा था कि वो आखिर करे. बहरहाल, पुलिस ने पीड़िता को निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर केस की आइओ को बदल दिया है.

गुड़गांव पुलिस पर आरोपी को बचाने का ये कोई पहला आरोप नहीं है, इससे पकले भी कई बार खाकी पर दाग लग चुके हैं. आमतौर पर बलात्कार के मामलों में तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने वाली गुड़गांव पुलिस का इस आरोपी को छूट देना अपने आप में सबकुछ बयां कर रहा है.

Advertisement
Advertisement