scorecardresearch
 

रेप के बाद पत्थर से कुचलकर मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुजरात के राजकोट में 3 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद बेरहमी से हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

गुजरात के राजकोट में 3 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद बेरहमी से हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पहले बच्ची को अगवा करके उसके साथ दो बार बलात्कार किया, फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. यही नहीं इससे पहले आरोपी ने एक बुजुर्ग महिला का कत्ल भी किया.

आरोपी दरिंदे की पहचान रमेश के रूप में हुई है. दरअसल, 5 दिन पहले राजकोट के कुवाडवा रोड पर एक बुजुर्ग महिला की लूट के इरादे से हत्या कर दी गई थी. उसी दिन राजकोट के थोराणा पुलिस थाने में एक की गुमशुदगी दर्ज हुई थी.

राजकोट पुलिस ने उस महिला की हत्या के आरोप में ही शातिर बदमाश रमेश को गिरफ्तार किया. उसी दिन शाम को तीन साल की बच्ची की लाश भी पुलिस ने बरामद की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ दो बार बलात्कार किए जाने की बात सामने आई. उसकी हत्या पत्थर से वार करके की गई थी.

Advertisement

बच्ची के मर्डर की जांच में जुटी पुलिस ने एक CCTV फुटेज और मुखबिर की मदद से कातिल का पता लगा लिया. कातिल का खुलासा होते ही सब हैरान रह गए. बच्ची का कातिल कोई और नहीं बल्कि रमेश ही था. पुलिस ने CCTV कैमरे की फुटेज में देखा कि रमेश बच्ची को अपने साथ लेकर जा रहा था.

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसी ने बुजुर्ग महिला की हत्या की वारदात को भी अंजाम दिया था. उसने पुलिस को बताया कि वारदात के दिन बच्ची अंडर कन्स्ट्रक्शन साइट पर खेल रही थी. तभी आरोपी ने उसे वहां से अगवा किया. फिर ऑटोरिक्शा में बच्ची को उठाकर ले गया.

आरोपी बच्ची के साथ कुवाडवा रोड पहुंचा. जहां उसने पहले वृद्धा की की और उसके पैसे, गहने लूट लिए. उसने लूट के पैसे से शराब पी और बच्ची के साथ बलात्कार किया. उसके बाद अपना गुनाह छुपाने के लिए उसने पत्थर से वार कर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया. दोनों ही कत्ल एक तरीके से अंजाम दिए गए. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement