scorecardresearch
 

यूपीः डबल मर्डर के विरोध में बंद रहे गोरखपुर के स्कूल

गोरखपुर के दोहरे हत्याकांड में कोई गिरफ्तारी न होने के विरोध में शनिवार को सभी स्कूल बंद रहे. हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दे रही है.

Advertisement
X
अभी तक इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली हैं
अभी तक इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली हैं

गोरखपुर में हुए डबल मर्डर के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. इंजीनियर और स्कूल प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में शनिवार को गोरखपुर के सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी स्कूल बंद रहे.

गोरखपुर में शनिवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के आह्वान पर सभी स्कूल बंद रहे. एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए के विरोध में आज सभी स्कूल बंद रख कर विरोध जताया गया है.

सारा परिवार गमज़दा है

शुक्रवार को नगर के एक पॉश इलाके में रहने वाले रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय श्रीवास्तव और उनकी पत्नी तूलिका श्रीवास्तव की उनके घर में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. तूलिका कैंट थाना क्षेत्र के एचपी चिल्ड्रन स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर तैनात थी.

शहर के बीचोबीच हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा कर दिया है. वहीं इंजीनियर और उनकी क्यों की गई, अभी तक यह सवाल लोगों के जेहन में तैर रहा है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

Advertisement

बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की और घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए कहा. मृत दंपत्ति का एक बेटा प्रणव बैंगलोर में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है.

गोरखपुर जोन के आईजी ने मौके पर दौरा किया

गोरखपुर के आईजी जोन पीसी मीणा ने बताया कि गर्दन और सिर पर चोट के निशान मिले हैं. साथ ही घर से कुछ कागजात भी गायब हैं. मामले की जांच की जा रही है. आईजी ने कहा कि घटना में किसी परिचित के शमिल होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement